अयोध्या रेलवे स्टेशन को भव्य बनाने की तैयारी, देखिए कैसा बनाया जाएगा स्टेशन

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अयोध्या रेलवे स्टेशन (Ayodhya railway station) को राम मंदिर की तर्ज पर भव्य बनाने की योजना बनाई है.
अयोध्या रेलवे स्टेशन को भव्य बनाने की तैयारी, देखिए कैसा बनाया जाएगा स्टेशन

रेलवे ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का रंग रूप बदले की तैयारी की, और भव्य दिखेगा स्टेशन (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अयोध्या रेलवे स्टेशन (Ayodhya railway station) को राम मंदिर की तर्ज पर भव्य बनाने की योजना बनाई है. रेलवे अयोध्या रेलवे स्टेशन को तीन सालों में नए रंग रूप में बना कर तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है. अयोध्या रेलवे स्टेशन के निर्माण में लगभग 104 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

तीन सालों में बदल जाएगा स्टेशन का रंग रूप

अम्बाला में आयोजित 64वें वार्षिक राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह एवं रेल प्रदर्शनी में लगाए गए लखनऊ मंडल के स्टॉल पर मौजूद वरिष्ठ मंडल अभियता कैलाश राम ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के रंग रूप को बदलने का प्लान पूरी तरह से तैयार किया जा चुका है. इस रेलवे स्टेशन पर बिल्डिंग का एरिया लगभग 9332.20 वर्ग मीटर का होगा. वहीं यहां पर 1836 वर्ग मीटर में कवर्ड पोर्च बनाया जाएगा जिसमें ड्राइव वे और कर्व साइट होगी. यात्री अपनी गाड़ी से सीधे इस हिस्से तक पहुंच सकेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

अयोध्या स्टेशन पर कुल 04 प्लेटफार्म होंगे

इस रेलवे स्टेशन पर कुल 04 प्लेटफार्म होंगे और स्टेशन के फेज 2 का काम शुरू होने पर यहां पर एक फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा. रेलवे की ओर से फिलहाल जो योजना तैयार की गई है उसके तहत स्टेशन के री डेवलपमेंट के लिए लगभग 86495 वर्गमीटर का एरिया चिन्हित किया गया है.

ऐसा दिखेगा अयोध्या स्टेशन

ayodya

स्टेशन को पेड़ पौधों से सजाया जाएगा
स्टेशन को खूबसूरत रंग रूप प्रदान करने के लिए स्टेशन के आसपास काफी हरियाली भी होगी. स्टेशन पर लगभग 55375 वर्ग मीटर हिस्से में लैंडस्केपिंग एरिया व सर्कुलेटिंग एरिया बनाया जाएगा. लैंडस्केपिंग एरिया को खूबसूतर पौधों व घास से सजाया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6