देसी अंदाज में किसानी करते नजर आए MS Dhoni, खेत में चलाया Tractor, वीडियो हुआ वायरल
Written By: ज़ीबिज़ वेब टीम Updated: Thu, Feb 09, 2023 09:14 PM IST
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज कल अपना ज्यादातर समय अपने फार्महाउस पर परिवार के साथ बिताते हैं. वह अपने फार्महाउस पर नई-नई चीजे करते रहते हैं. अब उन्होंने एक बार फिर खेती से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में धोनी बिल्कुल देसी अंदाज में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी का ये अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.