'सेंगोल का अपमान भारतीय इतिहास का अपमान...' स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बोला करारा हमला!
Written By: ज़ीबिज़ वेब टीम Updated: Sat, May 27, 2023 03:35 PM IST
संगोल विवाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. संगोल रिकॉर्ड के 1947 वाले दस्तावेज सामने आए हैं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सेंगोल को भारतीय इतिहास का विशिष्ट अंग बताते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, ''सेंगोल भारत की आजादी का प्रतीक है. कांग्रेस ने परंपरा का अपमान किया.''