सोनिया गांधी विषकन्या हैं...? बीजेपी विधायक बसन गौड़ा पाटिल का सोनिया गांधी पर विवादित बयान
Written By: ज़ीबिज़ वेब टीम Updated: Sat, Apr 29, 2023 06:29 PM IST
कर्नाटक चुनाव (Karnataka Election) जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं भाषा का स्तर गिरता ही जा रहा है. वोट पाने के चक्कर में नेता राजनीतिक मर्यादा की धज्जियां उड़ाने से भी नहीं चूक रहे हैं. पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया और अब BJP विधायक बासन गौड़ा पाटिल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित बयान दे दिया है. BJP विधायक बासन गौड़ा पाटिल (Basangouda Patil) ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को 'विष कन्या' और पाकिस्तानी एजेंट तक बता दिया है.