Aapki Khabar Aapka Fayda: बेंगलुरु की टाउन प्लानिंग क्यों ध्वस्त? क्या हैं वजहें? देखिए ये रिपोर्ट
Written By: ज़ीबिज़ वेब टीम Updated: Tue, Sep 06, 2022 10:26 PM IST
सिलिकॉन सिटी के नाम से मशहूर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु बारिश और बाढ़ की मार से बेहाल है. बारिश ने अब शहर के बुनियादी ढांचे की पोल खोल दी है. कुछ साल पहले चेन्नई, मुंबई और दिल्ली की टाउन प्लानिंग पर भी उठे थे सवाल. बेंगलुरु में कई जगहों पर तालाबों, बाढ़ डूब क्षेत्र को भी पाटकर इमारतें बना दी गई. इससे पानी निकासी में रुकावट आती है. अवैध अतिक्रमण से पानी के जमाव की समस्या बढ़ी. देखिए Aapki Khabar Aapka Fayda की ये खास रिपोर्ट.