&format=webp&quality=medium)
UK Board Result 2024 Out: 10वीं, 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तराखंड बोर्ड ने 2 लाख छात्रों के 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए दो लिंक्स पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं. USBE UK बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://uaresults.nic.in/
बता दें, 10वीं और 12वीं रिजल्ट के टॉपर्स की लिस्ट सामने आ गई है. उत्तराखंड विद्दालय शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने परिषद सभागार में 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल घोषित किया. 10वीं में प्रियांशी रावत ने टॉप किया है, जिसने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं. ये पिथौरागढ़ की छात्र हैं. वहीं 12वीं में पीयूष और कंचन जोशी ने टॉप किया है.
अगर आप मैसेज भेजकर भी रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आप UK10<स्पेस>रोलनंबर टाइप करें फिर इसे 56263 पर भेजें. इसके बाद छात्रों को एक मैसेज मिलेगा.