&format=webp&quality=medium)
JEE Mains Result 2022: जेईई मेन्स एग्जाम 2022 के नतीजे आज घोषित हो गए हैं. नेशनल टेस्ट एजेंसी (National Test Agency) ने जेईई मेन्स के नतीजे घोषित कर दिए हैं. एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 2022 सेशन 2 का ऐलान कर दिया है. नतीजे चेक करने के लिए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर jeemain.nta.nic.in क्विलक कर सकते हैं और अपना नतीजा देख सकते हैं. इस परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. नतीजों के मुताबिक, कुल 24 बच्चों ने इस एग्जाम में टॉप किया है. इन सभी को स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल मिले हैं. इस लिस्ट में राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य से बच्चों ने बाजी मारी है.
बता दें कि इस साल जेईई मेन्स एग्जाम में 24 बच्चों को पूरे 100 अंक मिले हैं. इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए जेईई एग्जाम बहुत अहम माना जाता है. हालांकि गलत तरीकों का इस्तेमाल करने की वजह से 5 कैंडिडेट्स के रिजल्ट को रोक दिया है.
बता दें कि जेईई मेन 2022 के 2 सत्रों का ज्वाइंट रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. एनटीए के मुताबिक, परीक्षा में पूरे 100 अंक पाने वालों में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी यानी कि 5 छात्र आंध्र प्रदेश से हैं, जबकि 5 तेलंगाना से हैं और राजस्थान के 4 छात्रों ने 100 में से 100 अंक पाए हैं. एनटीए के अनुसार, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, बिहार, पंजाब, केरल, कर्नाटक और झारखंड के एक-एक कैंडिडेट को पूरे 100 अंक परीक्षा में मिले हैं.