नए आयकर पोर्टल में हो रहा है सुधार, अब तक भरे जा चुके हैं 1.19 करोड़ ITR

Income Tax Portal update: आयकर विभाग ने बताया कि नए ITR पोर्टल की तकनीकी समस्याओं का समाधान हो रहा है.
नए आयकर पोर्टल में हो रहा है सुधार, अब तक भरे जा चुके हैं 1.19 करोड़ ITR

फाइनेंशियल ईयर 2021 में 1.19 करोड़ ITR दाखिल किए गए हैं. (Source: PTI)

Income Tax Portal update: आयकर विभाग ने बुधवार को बताया कि नए ITR पोर्टल पर कई तकनीकी समस्याओं को सुलझाया जा रहा है और 2020-21 वित्तीय वर्ष के लिए अब तक 1.19 करोड़ ITR भरे जा चुके हैं. पोर्टल पर करदाताओं द्वारा की गई गतिविधियों की जानकारी देते है आयकर विभाग (Income Tax Department) ने कहा कि सितंबर में 15.55 लाख से अधिक की दैनिक औसत के साथ 7 सितंबर, 2021 तक 8.83 करोड़ से अधिक यूनिक टैक्सपेयर्स ने पोर्टल पर विजिट किया है.

रोजाना 3.2 लाख लोग भर रहे ITR

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा कि कई तकनीकि मुद्दों का समाधान किया जा रहा है और पोर्टल पर विभिन्न फाइलिंग के आंकड़ों में एक पॉजिटिव ट्रेंड देखने को मिल रहा है. फाइनेंशियल ईयर 2021 में 1.19 करोड़ ITR दाखिल किए गए हैं. इनमें से 76.2 लाख से अधिक टैक्सपेयर्स ने रिटर्न दाखिल करने के लिए पोर्टल की ऑनलाइन यूटिलिटी का इस्तेमाल किया है. सितंबर 2021 में इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग रोजाना बढ़कर 3.2 लाख हो गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

वित्त मंत्रालय कर रहा निगरानी

नए ई-फाइलिंग पोर्टल www.Incometax.Gov.In 7 जून को लॉन्च किया गया था. पोर्टल के लॉन्च के समय से ही टैक्सपेयर्स ने इसमें खामियों की शिकायत की थी. Income Tax Department ने बताया कि वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) नियमित रूप से इंफोसिस लिमिटेड (Infosys) के साथ मिलकर इसकी निगरानी कर रहा है. Infosys को 2019 में यह पोर्टल बनाने का कॉन्ट्रेक्ट मिला था.

यहां यह बताना आवश्यक है कि अभी तक 94.88 लाख से अधिक ITR को ई-वेरिफाइड भी किया गया है, जो सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर द्वारा प्रोसेस किया जाना आवश्यक है. इसमें से 7.07 लाख ITR प्रोसेस किए जा चुके हैं.

10.60 लाख से अधिक वैधानिक फॉर्म जमा किए गए हैं, जिनमें 7.86 लाख टीडीएस स्टेटमेंट, ट्रस्टों / संस्थानों के पंजीकरण के लिए 1.03 लाख फॉर्म 10ए, बकाया वेतन के लिए 0.87 लाख फॉर्म 10ई और अपील के लिए 0.10 लाख फॉर्म 35 शामिल हैं.

आधार पैन लिंक के बारे में

66.44 लाख टैक्सपेयर्स द्वारा आधार- पैन लिंकिंग (Aadhaar Pan Linking) किया गया है और 14.59 लाख से अधिक ई-पैन आवंटित किए गए हैं. सितंबर 2021 में प्रतिदिन 0.50 लाख से अधिक टैक्सपेयर इन दोनों सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं.

CBDT ने कहा टैक्सपेयर्स को आसाना फाइलिंग का अनुभव देने के लिए विभाग इंफोसिस के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है.

इंफोसिस के साथ की बैठक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख से साथ बैठक कर नए आयकर पोर्टल में आ रही दिक्कतों को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की. उन्होंने Infosys से सारी समस्याओं को 15 सितंबर तक हल कर लेने को कहा. जनवरी 2019 से जून 2021 के बीच, सरकार ने पोर्टल विकसित करने के लिए इंफोसिस को 164.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.