&format=webp&quality=medium)
शनिवार शाम से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बदल सकता है मौसम (फाइल फोटो)
अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून रेखा दिल्ली के करीब है. ऐसे में शनिवार शाम से दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है. ये बारिश अगले तीन दिन बनी रहेगी. मौसम में इस बदलाव से तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आएगी जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.
इन इलाकों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडीशा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक और करेल के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित झारखंड और ओडीशा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बहुत अधिक बारिश भी दर्ज किए जाने की संभावना है. ऐसे में इन इलाकों के लिए विशेष तौर पर अलर्ट दिया गया है.
समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों और अरब सागर के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में मछुआरों को न जाने की चेतावनी दी है. इन इलाकों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है.