&format=webp&quality=medium)
जेनेरिक दवाओं पर स्वास्थ्य मंत्रालय की बड़ी बैठक, NMC की नए गाइडलाइंस पर कई डॉक्टर ने जताया एतराज
Health Ministry Meeting: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जेनेरिक दवाओं पर बैठक बुलाई है. इस बैठक में National Medical Commission से बातचीत होगी. नेशनल मेडिकल कमीशन के गैजेट नोटिफिकेशन में रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर यानी RMP के लिए कई नियम कानून और गाइडलाइंस लाए गए हैं. कई डॉक्टर इस निर्देश का कर रहे विरोध नेशनल मेडिकल कमीशन ने हाल ही में एक गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर बदनाम हो रहे डॉक्टरी पेशे पर नकेल कसने की कोशिश की है. इस नोटिफिकेशन में डॉक्टरों को केवल जेनेरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि इस तरह के निर्देशों का कई डॉक्टर और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत कई संस्थाएं कड़ा विरोध कर रही हैं. जानें क्या है डॉक्टरों को लेकर नई गाइडलाइंस
सोशल मीडिया और डॉक्टर डॉक्टर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केवल तथ्यात्मक जानकारी ही पोस्ट कर सकते हैं. गाइडलाइंस में यह भी कहा गया कि मरीजों के नाम, फोटो या कोई और जानकारी, उनकी बीमारी या उनके टेस्ट रिकॉर्ड पोस्ट नहीं कर सकते. सोशल मीडिया पर डॉक्टर लाइक्स या फॉलोअर खरीदने का काम नहीं कर सकते. कई लोग अपनी सोशल मीडिया की पहुंच मजबूत करने के लिए ऐसा करते हैं. हो सकती है डॉक्टर पर कार्रवाई गाइडलाइंस में ये भी कहा गया कि अगर कोई डॉक्टर इस गाइडलाइन का पालन नहीं करता है तो उसपर कार्रवाई हो सकती है. जांच के आधार पर कमीशन चाहे तो शिकायत को खारिज कर सकती है. इसके साथ ही डॉक्टर को वॉर्निंग दे सकती है. डॉक्टर की काउंसलिंग की जा सकती है या डॉक्टर पर पेनल्टी लगा सकती है. जिसमें डॉक्टर की प्रैक्टिस सस्पेंड करने से लेकर उसकी प्रैक्टिस बंद करने तक के प्रावधान हैं.