&format=webp&quality=medium)
दिल्ली सरकार ने पानी का बकाया बिल माफ किया (फाइल फोटो)
दिल्ली सरकार ने चुनावों के पहले दिल्ली के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है. दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक स्कीम घोषित की जसके तहत दिल्ली के लोगों का बकाया पानी का बकाया बिल माफ कर दिया गया है. इस स्कीम का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जिनके घर में पानी का मीटर लगा है और मीटर चल रहा हो.
मीटर चालू होगा तभी मिलेगा लाभ
इस स्कीम का फायदा भी मिलेगा जब मीटर फंक्शनल हो. अगर नही है तो 30 नवंबर 2019 तक मीटर लगवा लें. सभी बिल में इस माफी योजना का फायदा 31 मार्च 2019 तक के बिल पर मिलेगा.
कैटेगरी के तहत मिलेगी छूट
दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत दिल्ली में E, F, G, H कैटेगरी के लोगों के 31 मार्च तक के पानी के बिल 100% माफ किए जाएंगे. वहीं A, B कैटेगरी के लोगों के पानी के बिल 25% तक माफ होंगे. C कैटेगरी के लोगों के बिल 50% फीसदी तक माफ होंगे. सरकार का एक अनुमान है कि E, F, G, H कैटेगरी के लगभग 10 लाख लोगों को पानी के बिल की माफी का फायदा मिलेगा.
31 मार्च तक माफ होगा लेट पेमेंट चार्ज
सरकार का दावा है कि इस स्कीम से लोगों के पानी के मीटर लगवाने से सरकार को 600 करोड़ का फायदा होगा. इस योजना के तहत लेट पेमेंट सरचार्ज 31 मार्च तक का पूरा माफ होगा. लेकिन मूल बिल पर कॉलोनी की कैटेगिरी के हिसाब से छूट मिलेगी. इस योजना से कुल 13.5 लाख को फायदा होगा.