&format=webp&quality=medium)
सावधान! अभी गया नहीं कोरोना... 24 घंटों में सामने आए 1,590 नए मामले, जानें ताजा अपडेट्स
Covid 19 in India: कोरोना के मामले में अगर आप बेपरवाह हो चुके हैं, तो ये गलती मत कीजिए. कोरोना अभी पूरी तरह से गया नहीं है. देश में अब भी लगातार कोविड-19 के नए मामले दर्ज किए जा रहे है. ताजा अपडेट की बात करें तो पिछले 24 घंटों में अब तक कुल 1,590 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई है.
राहत की बात ये है कि नए मामलों की तुलना में रिकवरी रेट काफी अच्छा है. फिलहाल देश में रिकवरी रेट 98.79% है. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 910 मरीज ठीक हुए हैं. इसके साथ कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,62,832 हो गई है. संक्रमण के रोजाना के मामलों की संख्या 1.33% है और साप्ताहिक दर 1.23% है. कोरोना के अब तक कुल 92.08 करोड़ टेस्ट किए गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 1,19,560 टेस्ट किए गए हैं.
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते हुए देखकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पिछले दिनों महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को पत्र लिखकर परीक्षण, उपचार, ट्रैकिंग और टीकाकरण पर जोर देने को कहा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें