&format=webp&quality=medium)
आयात में तेजी के कारण भारत का व्यापार घाटा अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर 18 फीसदी उछाल के साथ 31.46 अरब डॉलर पर पहुंच गया. बीते महीने निर्यात में 6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 33.57 अरब डॉलर रहा. आयात में 11 फीसदी की तेजी रही और यह 65.03 अरब डॉलर रहा. इस तरह सालाना आधार पर ट्रेड डेफिसिट 26.3 अरब डॉलर से बढ़कर 31.46 अरब डॉलर पर पहुंच गया.
चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में निर्यात सात फीसदी घटकर 244.89 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. इन सात महीने में आयात 8.95 फीसदी घटकर 391.96 अरब अमेरिकी डॉलर रहा. वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अक्टूबर में व्यापार संख्या वृद्धि के संकेत दर्शाती है.
मंथली डेटा की बात करें तो सितंबर महीने में निर्यात 34.47 अरब डॉलर था और आयात 53.84 अरब डॉलर था. सर्विस सेक्टर का निर्यात अक्टूबर में 28.70 अरब डॉलर था. आयात सर्विस सेक्टर का 14.32 अरब डॉलर था. सितंबर महीने में सर्विस निर्यात 29.37 अरब डॉलर और आयात 14.91 अरब डॉलर था.