प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए UltraTech सीमेंट ने किया 13000 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान

UltraTech सीमेंट ने प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 13000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम निवेश का प्लान बनाया है. इसक तहत चार नए प्रोडक्शन प्लांट लगाए जाएंगे.
प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए UltraTech सीमेंट ने किया 13000 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान

सीमेंट उत्पादक अल्ट्राटेक ने अपनी वृद्धि के तीसरे चरण में अपनी क्षमता में 2.19 करोड़ टन प्रति वर्ष की बढ़ोतरी करने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की शनिवार को घोषणा की. आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक के निदेशक मंडल ने कंपनी की उत्पादन क्षमता के विस्तार के तीसरे चरण पर 13,000 करोड़ रुपए का निवेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इसमें चार नई इकाइयां लगाने के अलावा इतनी ही पुरानी इकाइयों का विस्तार भी किया जाएगा.

कुल उत्पादन क्षमता 18.2 करोड़ टन हो जाएगी

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस विस्तार के बाद उसकी कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 18.2 करोड़ टन प्रति वर्ष हो जाएगी. इसकी मौजूदा क्षमता 13.24 करोड़ टन है. दुनिया की तीसरी बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक ने कहा कि तीसरे चरण में स्थापित होने वाली नई परियोजनाओं से वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 से चरणबद्ध ढंग से शुरू होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

7 सालों में 50 हजार करोड़ का निवेश

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि यह निवेश भारत की वृद्धि में अल्ट्राटेक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. बीते सात वर्षों में कंपनी ने भारत की ढांचागत जरूरतों को पूरा करने पर 50,000 करोड़ रुपए से अधिक निवेश किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6