अक्टूबर महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

इस साल अक्टूबर के महीने में दशहरा, दिवाली, छठ सहित कई त्योहार पड़ रहे हैं. ऐसे में इस महीने कई दिन बैंकों की बैंकिंग सेवाएं आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगी. अक्टूबर महीने में लगभग 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आप इन दिनों को ध्यान में रख कर ही अपनी जरूरतों के हिसाब से प्लानिंग करें.
अक्टूबर महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर में इन दिनों में बंद रहेंगे बैंक (फाइल फोटो)

इस साल अक्टूबर के महीने में दशहरा, दिवाली, छठ सहित कई त्योहार पड़ रहे हैं. ऐसे में इस महीने कई दिन बैंकों की बैंकिंग सेवाएं आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगी. अक्टूबर महीने में लगभग 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आप इन दिनों को ध्यान में रख कर ही अपनी जरूरतों के हिसाब से प्लानिंग करें.

इन त्योहारों पर बंद रहेंगे बैंक

अक्तूबर में बैंकों में कुल 11 दिनों का छुट्टी रहेगी. अक्तूबर महीने में दशहरा और दीपावली पड़ने से इन दोनों त्योहारों पर बैंक कुल सात दिन बंद रहेंगे. 2 अक्तूबर को गांधी जयंती, 6 अक्तूबर को रविवार, 7 को महानवमी और 8 को दशहरा की छुट्टी रहेगी. 06 से लेकर 08 अक्टूबर तक बैंक लगातार बंद रहेंगे. ऐसे में इन दिनों में एटीएम में भी कैश भरने में मुश्किल होगी. इसको ध्यान में रखते हुए अपनी बैंकिंग जरूरतों को पहले ही पूरा कर लें.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस बात का रखें ध्यान

12 और 13 अक्तूबर को दूसरा शनिवार और रविवार रहेगा. ऐसे में इन दिनों में भी बैंक बंद रहेंगे. वहीं 20 अक्तूबर को रविवार है. 26 अक्तूबर को चौथा शनिवार, 27 अक्तूबर रविवार को दीपावली, सोमवार 28 को गोवर्धन पूजा और मंगलवार 29 अक्तूबर को भाईदूज की छुट्टी रहेगी.

नवम्बर में भी बंद रहेंगे बैंक

नवंबर में भी बैंकों में एक बार लगातार तीन दिन तक बैंकों में छुट्टी रहेगी. 9 नवंबर को दूसरा शनिवार, 10 नवंबर को रविवार और 11 नवंबर सोमवार को गुरुनानक जयंती पर बैंक बंद रहेंगे. हालांकि गुरुनानक जयंती के कुछ राज्यों में बैंक खुले भी रह सकते हैं.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6