Vistara एयरलाइंस कल से शुरू करेगी ये इंटरनेशनल फ्लाइट, कंपनी दे रही है ये ऑफर

बजट एयरलाइंस विस्तारा मंगलवार 27th August 2019 को दिल्ली से बैंकाक के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है. कंपनी दिल्ली से बैंकाक के लिए ये डेली फ्लाइट शुरू करेगी. शुरुआत में दिल्ली से बैंकाक जाने और वापस आने का राउंड ट्रिप किराया 16932 रुपये रखा गया है.
Vistara एयरलाइंस कल से शुरू करेगी ये इंटरनेशनल फ्लाइट, कंपनी दे रही है ये ऑफर

विस्तारा एयरलाइंस मंगलवार से शुरू करेगी ये इंटरनेशनल फ्लाइट (फाइल फोटो)

बजट एयरलाइंस विस्तारा मंगलवार 27th August 2019 को दिल्ली से बैंकाक के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है. कंपनी दिल्ली से बैंकाक के लिए ये डेली फ्लाइट शुरू करेगी. शुरुआत में दिल्ली से बैंकाक जाने और वापस आने का राउंड ट्रिप किराया 16932 रुपये रखा गया है.

ये होगा शिड्यूल

विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से बैकाक की फ्लाइट UK 121 नाम से चलेगी. ये फ्लाइट सुबह 8.25 बजे दिल्ली से रवाना होगी और लगभग 2.15 बजे बैंकाक पहुंचेगी. वापसी में यह फ्लाइट UK 122 नाम से चलाई जाएगी. ये फ्लाइट बैंकाक से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और शाम 5.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

कंपनी की तीसरी इंटरनेशनल फ्लाइट होगी

विस्तारा एयरलाइंस के लिए बैंकाक की फ्लाइट तीसरी इंटरनेशनल फ्लाइट होगी. इस फ्लाइट के लिए कंपनी Airbus A320neo जहाजों का इस्तेमाल करेगी. इस विमान में बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास की सीटें होंगी.

फ्लाइट के दौरान मिलेगी ये खास सुविधा
विमान में वायरलेस इंटरटेंटमेंट स्ट्रीमिंग सर्विस दी जा रही है. इसके जरिए यात्रा के दौरान यात्री अपनी पसंद के टीवी शो, फिल्में आदि देख सकेंगे. इस फलाइट की टिकटों की बुकिंग विस्तारा एयरलाइंस की वेबसाइट www.airvistara.com, कंपनी के ऐप या ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसीज के जरिए की जा सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6