आप अगर अलगे कुछ दिनों में दिल्ली (Delhi) से या दिल्ली के लिए फ्लाइट बुक कर रहे हैं तो ध्यान दें. दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 24, 25 और 29 जनवरी 2020 को दिल्ली का एयरस्पेस (Airspace) कुछ समय के लिए बंद रहेगा. ऐसे में एयरलाइंस ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करके ही घर से निकलने की सलाह दी है.
अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगा दिल्ली का एयरस्पेस, अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करके घर से निकलें (फाइल फोटो)