Vodafone Idea1 hr ago
&format=webp&quality=medium)
Mumbai Airport Shut: आज 6 घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, जानें क्या है कारण?
Mumbai Airport Shut: अगर आप फ्लाइट से मुंबई या मुंबई से कहीं जाने की सोच रहे हैं तो ये आपके काम की खबर है. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) आज छह घंटे के लिए बंद रहेगा. तो चलिए जानते हैं क्या है कारण?

मेंटेनेंस को लेकर लिया गया फैसला
कंपनी ने एक ट्वीट में बताया कि मुंबई एयरपोर्ट के दोनों रनवे 17 अक्टूबर को छह घंटे के लिए बंद रहेंगे. इस दौरान सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है. मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों रनवे का रखरखाव कार्य 17 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच किया जाएगा.