GoAir Go Fly Sale: मात्र 957 में बुक करें फ्लाइट का टिकट, जानिए इस ऑफर की डीटेल

अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बजट एयरलाइसं Go Air आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आयी है. इस ऑफर के तहत आपको बेहद आकर्षक रूट पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कंपनी GoAir Go Fly Sale के तहत 26 फरवरी तक कई रूट्स पर बेहद कम दाम में पर फ्लाइट का टिकट दे रही है.
GoAir Go Fly Sale: मात्र 957 में बुक करें फ्लाइट का टिकट, जानिए इस ऑफर की डीटेल

गो एयर लाई ये सेल, बेहद सस्ते मिल रहे हैं फ्लाइट के टिकट (फाइल फोटो)

अगर आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बजट एयरलाइसं Go Air आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आयी है. इस ऑफर के तहत आपको बेहद आकर्षक रूट पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कंपनी GoAir Go Fly Sale के तहत 26 फरवरी तक कई रूट्स पर बेहद कम दाम में पर फ्लाइट का टिकट दे रही है. इस ऑफर के तहत आप बेहद आकर्षक दामों पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स के टिकटों भी बुक कर सकते हैं. इस सेल के तहत आपको एयरलाइंस के घरेलू रूट पर 957 रुपये में फ्लाइट का टिकट मिल सकता है. जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए शुरुआती कीमत 5,295 रुपये रखी गई है. इस सेल के तहत 11 मार्च से 15 अप्रैल, 2020 तक की यात्रा की जा सकती है.

इस रूट पर मिल रहा है सबसे सस्ता टिकट

GoAir Go Fly Sale के तहत कंपनी अहमदाबाद से इंदौर के बीच सबसे सस्ता यानी 957 रुपये में टिकट दे रही है. वहीं, बेंगलुरु से कोलंबो का फ्लाइट टिकट महज 5,295 रुपये में बुक कराया जा सकता है. इसी तरह कंपनी कोच्चि से बेंगलुरु (1,059 रुपये), कोलकाता से भुवनेश्वर (1,529 रुपये), इंदौर से नई दिल्ली (1,543 रुपये), पुणे से बेंगलुरु (1,590 रुपये), मुंबई से बेंगलुरु (1,654 रुपये) और हैदराबाद से गोवा (1,659 रुपये) का टिकट बेहद किफायती दरों पर दे रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

अंतरराष्ट्रीय रूटों पर भी टिकट हुआ सस्ता

अंतरराष्ट्रीय रूटों की बात करें तो Go Air अबुधाबी से कन्नूर (5,626 रुपये), दिल्ली से बैंकाक (6,232 रुपये), मुंबई से बैंकाक (6,258 रुपये), अबुधाबी से मुंबई (6,286 रुपये) सहित कई रूट्स पर सस्ते टिकट की पेशकश कर रही है. ऐसे में आप बेहद आकर्षक दामों पर विदेश घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं.

कंपनी दूसरी बार लाई सेल
गो एयर इस महीने में दूसरी बार सस्ते दरों पर टिकट की बिक्री कर रही है. इससे पहले कंपनी वेलेंटाइन डे के समय भी इसी तरह के ऑफर सेल में टिकटों की बिक्री कर चुकी है. वेलेंटाइन डे के समय Indigo, Go Air और Air India सहित अन्य एयरलाइंस ने भी शानदार ऑफर्स दिए थे. सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी जबरदस्त डिस्काउंट की पेशकश की थी.