Maruti Suzuki  ने इस कार को नए अवतार में पेश किया, इतने में मिलेगी कार

Maruti Suzuki : कंपनी ने इसमें सेफ्टी फीचर अपग्रेड किया है. इसके पीछे मकसद है कि बीते 1 अक्टूबर से नए क्रैश टेस्ट नियमों पर खरा उतर सके. नए अवतार में अब ईको की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है.
Maruti Suzuki  ने इस कार को नए अवतार में पेश किया, इतने में मिलेगी कार

इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स बेस्ड है. (MARUTI SUZUKI)

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी पॉपुलर वैन Eeco को लॉन्च किया है. कंपनी ने इसमें सेफ्टी फीचर अपग्रेड किया है. इसके पीछे मकसद है कि बीते 1 अक्टूबर से नए क्रैश टेस्ट नियमों पर खरा उतर सके. नए अवतार में अब ईको की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई ईको की कीमत 3.61 लाख से 6.61 लाख रुपये है. अलग-अलग वेरिएंट में कीमत में 6-9 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो गई है.

इंजन है दमदार
मारुति ईको (Maruti Eeco) में 1196सीसी, 4-सिलिंडर इंजन है. पेट्रोल वेरिएंट वाले इस कार का इंजन 73एचपी का पावर देता है और 101एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. सीएनजी 63एचपी का पावर और 85एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स बेस्ड है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

Add Zee Business as a Preferred Source

माइलेज
मारुति की ईको पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 15.37 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि सीएनजी पर यह 21.94 किलोमीटर प्रति किलो है. कहा जा रहा है कि अगले साल इस कार की कीमत फिर बढ़ेगी. दरअसल, अभी यह बीएस-4 एमिशन नियमों के मुताबिक है, लेकिन जब अगले साल नए एमिशन नियम बीएस-6 लागू हो जाएगा तो फिर अपग्रेड होने पर कीमत बढ़ सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6