HERO  के स्कूटर्स पर बंपर ऑफर, 8500 रुपये तक का मिल सकता है बेनिफिट

HERO scooters : इस ऑफर के तहत कस्टमर 999 रुपये के डाउनपेमेंट पर स्कूटर खरीदने का ऑफर दे रही है. इसके अलावा कम ब्याज दर 6.99 प्रतिशत पर खरीदारी का मौका दे रही है. टीचर्स को स्कूटर्स की खरीदारी पर 2500 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा. अ
HERO  के स्कूटर्स पर बंपर ऑफर, 8500 रुपये तक का मिल सकता है बेनिफिट

टीचर को मोटरसाइकिल की खरीद पर 1500 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा. (जी बिजनेस)

देश की अग्रणी टू व्हीलर्स कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने अपने तमाम स्कूटर पर कई तरह के ऑफर और बेनिफिट स्कीम लेकर आई है. कंपनी 16 अगस्त से लेकर 14 सितंबर 2019 तक हीरो स्कूटर्स महा कार्निवल चला रही है. इसमें कंपनी अपने कस्टमर को कम डाउनपेमेंट पर भी स्कूटर खरीदने का ऑफर कर रही है. टीचरों के लिए कंपनी ने खास पेशकश की है.

क्या-क्या हैं ऑफर
इस ऑफर के तहत कस्टमर 999 रुपये के डाउनपेमेंट पर स्कूटर खरीदने का ऑफर दे रही है. इसके अलावा कम ब्याज दर 6.99 प्रतिशत पर खरीदारी का मौका दे रही है. टीचर्स को स्कूटर्स की खरीदारी पर 2500 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा. अगर आप पेटीएम से हीरो के स्कूटर्स की खरीदारी करते हैं तो आप इस पर 8500 रुपये तक का लाभ पा सकते हैं.

एक्सचेंज ऑफर पर भी फायदा
अगर आप हीरो का नया स्कूटर एक्सचेंज ऑफर के तहत कर खरीदते हैं तो आप 4000 रुपये का स्पेशल एक्सचेंज बेनिफिट पा सकते हैं या 2000 रुपये लॉयल्टी बेनिफिट भी ले सकते हैं. कंपनी इन स्कूटर पर 5 साल की वारंटी भी देगी. टीचर को मोटरसाइकिल की खरीद पर 1500 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6