MP Board 10th 12th result 2023: MP Board Result 2023 Soon: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

MP Board 10th 12th result 2023: इस दिन हुई थी परीक्षा

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं की परीक्षा एक मार्च से 27 मार्च, 2023 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 02 मार्च से 01 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक 3 घंटे में हुई थी. 

MP Board 10th 12th result 2023: 18 लाख बच्चों ने दी थी परीक्षा

इस बार10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष लगभग 18 लाख छात्रों ने दी थी. रिजल्ट की घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी.

MP Board 10th, 12th Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in पर जाएं.

मध्य प्रदेश बोर्ड लिंक पर क्लिक करें.

अपनी पर्सनल डीटेल्स भरें

आपका MP Board 10th, 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

चेक कर इसे सेव करें.