SID Ki SIP: शेयर बाजार (Share Market) में लंबी अवधि का नजरिया निवेशकों को दमदार रिटर्न दिला सकता है. जी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ क्‍वॉलिटी शेयर लेकर आए हैं. इस बार की थीम सरकारी स्‍क्‍वाड (Sarkari Squad) है. उन्‍होंने इसमें 4 क्‍वॉलिटी शेयर ONGC, BEML, HPCL, Union Bank को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 1 साल के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं 'Sarkari Squad थीम

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है, आज की SIP थीम 'सरकारी स्‍क्‍वाड' है. यह PSU शेयरों पर है. PSU देश की जीडीपी में 20 फीसदी का योगदान देता है. डेवलपमेंट में बहुत अहम रोल है. PSU की ROE में अच्‍छा सुधार आया है. जो ROE 4-6 फीसदी हुआ करते थे, आज वो 12-13 फीसदी है. इनके मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है.

उनका कहना है, बजट में सरकार ने 11.11 लाख करोड़ का कैपेक्‍स ऐलान किया है. इनकी री-रेटिंग की भी संभावना है. वैल्‍युएशन के मुकाबले अभी भी पीएसयू शेयर अच्‍छा है. PE निफ्टी से 40 फीसदी नीचे है. मार्च तिमाही है, ऐसे में PSU स्‍पेस से बड़े डिविडेंड की भी उम्‍मीद रहती है.   निफ्टी PSE इंडेक्‍स 6 महीने में 68 फीसदी उछला है. 

SID की SIP: Sarkari Squad

ONGC

लक्ष्य                          ₹323

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%

BEML

लक्ष्य                          ₹4000

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%

HPCL

लक्ष्य                          ₹560

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%

Union Bank

लक्ष्य                          ₹166

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%