SID Ki SIP: शेयर बाजार (Share Market) में लंबी अवधि का नजरिया निवेशकों को दमदार रिटर्न दिला सकता है. ज़ी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ क्‍वालिटी शेयर लेकर आए हैं. इस बार की थीम  'देश के वीर' (Desh Ke Veer) है. उन्‍होंने इसमें 4 क्‍वालिटी शेयर L&T, HAL, HDFC Bank, Tata Power को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 1 साल के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं Desh Ke Veer थीम

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है, आज की थीम 'देश के वीर' है. आने वाले हफ्ते में स्‍वतंत्रता दिवस है. उससे पहले आज की थीम लेकर आया हूं. यह इंडिपेंडेंस डे स्‍पेशल शेयर हैं. शेयर मार्केट के भारत के  हीरोज को लेकर आया हूं. अगर आंकड़ों की बात करें, जो जुलाई का महीना देश के लिए बहुत जोरदार रहा. जीएसटी का कलेक्‍शन 1.65 लाख करोड़ हुआ. मैन्‍युफैक्‍चरिंग पीएमआई 57.7 , यूपीआई 996 करोड़ ट्रांजैक्‍शन, भारत की 13 फीसदी की इंक्रीमेंट ग्रोथ हासिल करने जा रही है.

उनका कहना है, दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने जा रही है. डिफेंस सेक्‍टर फोकस में है. डिफेंस प्रोडक्‍शन पहली बार 1 लाख करोड़ के पार हो चुका है. इंफ्रा का एलोकेशन बीते 3 साल में काफी जोरदार बढ़ा है. 10 लाख करोड़ का कैपिटल एलोकेशन भी बजट में किया गया है. पावर जेनरेशन मजबूत है. देश का बैक बोन बैंकिंग स्‍पेस उसकी भी क्रेडिट ग्रोथ दमदार है. FY23 में बैंक जमा 180 लाख करोड़ और क्रेडिट 137 लाख करोड़ है. 

SID की SIP: Desh Ke Veer

L&T 

लक्ष्य                          ₹2850

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%

HAL 

लक्ष्य                          ₹4425

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%

HDFC Bank 

लक्ष्य                          ₹1880

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%

Tata Power 

लक्ष्य                          ₹256 

रिटर्न (1 साल)      -- 

एलोकेशन                     25%