SID Ki SIP Defence Stocks: शेयर बाजार (Share Market) में उतार-चढ़ाव के बीच लंबी अवधि का नजरिया निवेशकों को दमदार रिटर्न दिला सकता है. केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' मुहिम ने भारतीय डिफेंस सेक्‍टर को जबरदस्‍त बूस्‍ट दिया है. बीते एक साल में डिफेंस स्‍टॉक्‍स में जोरदार तेजी देखने को मिली है. ज़ी बिजनेस पर निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा हो, इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी (Siddharth Sedani) इस हफ्ते एक नई थीम पर कुछ दमदार डिफेंस शेयर लेकर आए हैं. इस बार की थीम  'बीयॉन्‍ड बॉर्डर्स' (Beyond Borders) है. उन्‍होंने इसमें 4 क्‍वॉलिटी स्‍टॉक BEL, Astra Micro, BEML, Paras Defence को शामिल किया है. इन स्‍टॉक्‍स में अगले 6-12 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह है. सेडानी ने अपने थीम स्‍टॉक्‍स में बताया है कि किस शेयर में कितना एलोकेशन करना चाहिए.

क्‍यों चुनीं Beyond Borders थीम

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी का कहना है, इस हफ्ते की थीम आत्‍मनिर्भर है और उसका नाम Beyond Borders है. इसका मतलब कि यह थीम डिफेंस सेक्‍टर्स पर है. डिफेंस एलोकेशन की बात करें, तो बजट में FY25 के लिए रक्षा आवंटन 6.21 लाख करोड़ रहा. यह GDP का करीब 1.9 फीसदी है. यह सभी सेक्‍टर्स में सबसे ज्‍यादा है. FY24 में देश का डिफेंस एक्‍सपोर्ट रिकॉर्ड 21,083 करोड़ रुपये रहा. इसमें 32 फीसदी का उछाल है. जबकि टारगेट सरकार ने 50,000 करोड़ का रखा है.

एक्‍सपर्ट का कहना है, FY24-30 में घरेलू डिफेंस सेक्‍टर 13 फीसदी CAGR से बढ़ेगा. जबकि डिफेंस एक्‍सपोर्ट 21 फीसदी CAGR से बढ़ सकता है. एक्‍सपोर्ट करीब 85 देशों में होंगे. डिफेंस एक्‍सपोर्ट में भारत टॉप 5 देशों में आ चुका है. हालांकि अमेरिका और चीन से तुलना करें तो अमेरिका भारत से 10 गुना ज्‍यादा खर्च करता है. जबकि चीन का डिफेंस खर्च भारत का 4 गुना है. FY29 तक सालाना 3 लाख करोड़ का डिफेंस प्रोडक्‍शन का लक्ष्‍य है. 

SID की SIP: Beyond Borders

BEL

लक्ष्य                          ₹250 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Astra Micro

लक्ष्य                          ₹700 

रिटर्न (1 साल)              -- 

एलोकेशन                     25%

BEML

लक्ष्य                          ₹4000 

रिटर्न (1 साल)               -- 

एलोकेशन                     25%

Paras Defence

लक्ष्य                          ₹1055 

रिटर्न (1 साल)              -- 

एलोकेशन                     25%