• होम
  • ट्रेंडिंग
  • UP Nikay Chunav Results 2023 LIVE Update: कर्नाटक में हार के बीच उत्तर प्रदेश में एकतरफा फूल खिला है, जानें हर सीट का हाल

UP Nikay Chunav Results 2023 LIVE Update: कर्नाटक में 'हार' के बीच उत्तर प्रदेश में एकतरफा 'फूल' खिला है, जानें हर सीट का हाल

Written By:कुमार सूर्या Updated on: May 13, 2023, 05.19 PM IST,

UP Nikay Chunav 2023 Results LIVE: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे बस आने ही वाले हैं. 13 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. यहां जानिए कि कब और कहां से पल-पल की अपडेट ले सकते हैं.

UP Nikay Chunav 2023 Results LIVE: उत्‍तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 17 नगर निगम चुनाव पर किसका परचम लहराएगा ये भी दोपहर तक साफ हो जाएगा. शाम तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. 

हाइलाइट्स

Sat, May 13, 2023, 05:17 PM

UP Nikay Chunav 2023: सुशासन और शासन की नतीजा है जीत

सुशासन और शासन का जो माहौल बनाया है चुनाव में बीजेपी का बेहतर समन्वय का परिणाम है. बीजेपी के सहयोगी दल ने रामपुर की सीट पर विजय प्राप्त की है पूरी चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ है यूपी सरकार विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए पूरा काम करेगी.

Sat, May 13, 2023, 05:16 PM

UP Nikay Chunav 2023: 17 नगर निगमों में बीजेपी ने विजय हासिल की

सीएम योगी ने कहा, 17 नगर निगमों में बीजेपी ने विजय हासिल की है. आज जनादेश सबके सामने है प्रदेश के अंदर 200 नगर पालिकाएं जिसमें 199 में चुनाव हुए है. इस बार पिछले बार की अपेक्षा बीजेपी दोगुने पार्षद जीत रहे है.

Sat, May 13, 2023, 05:14 PM

UP Nikay Chunav 2023: ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए शुक्रिया

योगी आदित्यनाथ यूपी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार और संगठन के बेहतर ताल मेल से निकाय चुनाव में बीजेपी ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने कहा, ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए शुक्रिया.

Sat, May 13, 2023, 05:09 PM

UP Nikay Chunav 2023: प्रयागराज नगर निगम में भाजपा का परचम लहराया

प्रयागराज नगर निगम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है, जहां महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी का निर्वाचन लगभग तय है, वहीं 100 सीटों वाले सदन में भाजपा के 52 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है.

Sat, May 13, 2023, 03:45 PM

UP Nikay Chunav 2023: किसे कितने वोट मिले

अयोध्या की महापौर सीट अनारक्षित है. दिलचस्प बात यह है कि एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के उम्मीदवार रेहान ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राम मूर्ति (12,852) और कांग्रेस की प्रमिला राजपूत (4,084) से ज्‍यादा 15,107 वोट पाकर तीसरा स्थान हासिल किया

Sat, May 13, 2023, 03:42 PM

UP Nikay Chunav 2023: सपा प्रत्याशी को हराया

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अनुसार, भाजपा के गिरीश पति त्रिपाठी ने 77,494 मतों के साथ महापौर का चुनाव जीता और समाजवादी पार्टी (सपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष को 35,638 मतों के अंतर से हराया. आशीष को 41856 वोट मिले. 

Sat, May 13, 2023, 03:20 PM

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्‍या में भाजपा ने महापौर पद पर जीत दर्ज की

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने शनिवार को अयोध्या की महापौर सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी.

Sat, May 13, 2023, 03:15 PM

UP Nikay Chunav 2023: किसे मिले कितने वोट

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अनुसार, भाजपा के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट हासिल किए और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 83,587 मतों के अंतर से हराया. बहुजन समाज पार्टी (BSP) तीसरे स्थान पर रही, जबकि समाजवादी पार्टी (SP) ने चौथा स्थान हासिल किया. 

निकाय चुनाव में झांसी की महापौर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. शहरी नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर और 1,401 नगरसेवकों के चुनाव के लिए दो चरणों में चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था.

Sat, May 13, 2023, 12:50 PM

UP Nikay Chunav 2023: झांसी में जीती भाजपा

उत्तर प्रदेश में जारी महापौर पद के चुनाव में झांसी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार ने शनिवार को जीत दर्ज की. इसके साथ ही भाजपा ने निकाय चुनाव में जीत के साथ शुरुआत की. 

Sat, May 13, 2023, 12:50 PM

UP Nikay Chunav 2023: आगरा में BSP आगे

आगरा महापौर पद की चौथे राउंड मतगणना पूरी हो चुकी है. बसपा प्रत्याशी ने करीब 22 हजार वोटों से बढ़त बना ली है. इतने मतों के अंतर को देख भाजपा के खेमे में मायूसी छाई हुई है. बसपा प्रत्याशी को मिले 54267 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी को मिले 32964 वोट.

Sat, May 13, 2023, 12:49 PM

UP Nikay Chunav 2023: सहारनपुर और वाराणसी का हाल

सहारनपुर नगर निगम में चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार बसपा प्रत्याशी से 9231 वोट से आगे चल रहे हैं. वाराणसी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी लगभग 7000 वोटों से समाजवादी पार्टी के ओपी सिंह से आगे चल रहे हैं.

Sat, May 13, 2023, 12:49 PM

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या और बरेली का हाल

छठे राउंड में अयोध्या नगर निगम के भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 17196 वोट से आगे हैं. बरेली में पांचवें चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आगे हैं. भाजपा को 44764 मत मिले हैं. सपा प्रत्याशी को 25057 मत प्राप्त हुए. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 6371 वोट मिले हैं.

Sat, May 13, 2023, 12:48 PM

UP Nikay Chunav 2023: लखनऊ से भाजपा आगे

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ से महापौर के सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे हैं. उन्हें 10 हजार 185 वोट, सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को 9669 वोट, बसपा प्रत्याशी शाहीन बानों को 878 वोट मिले. 

Sat, May 13, 2023, 12:02 PM

UP Nikay Chunav 2023: 17 सीटों पर क्या है हाल

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) पर 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरूआती रुझान आ गए हैं. 15 सीट पर भाजपा और एक सीट पर बसपा आगे है. जबकि एक सीट पर औवेसी की पार्टी ने बढ़त बना ली है. सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है.

Sat, May 13, 2023, 11:44 AM

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा ने ली बढ़त

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा की सुषमा खड़कवाल समाजवादी पार्टी (सपा) की वंदना मिश्रा से 530 मतों के अंतर से आगे हैं. मथुरा में भाजपा के विनोद अग्रवाल दो दौर की गणना के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राजा मोहतसिम अहमद से 11,381 मतों से आगे हैं। बरेली में पहले दौर की गणना के बाद भाजपा के उमेश गौतम निर्दलीय उम्मीदवार इकबाल सिंह तोमर से 4,200 मतों से आगे हैं.

 

Sat, May 13, 2023, 11:11 AM

UP Nikay Chunav 2023: 3 बजे तक आ जाएंगे नतीजे 

लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि यूपी स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के दोपहर 2-3 बजे तक पूरी होने की उम्मीद है. वोटों की गिनती सही से हो रही है. वहीं राज्य में किसी भी विजयी उम्मीदवार को जश्न मनाने की अनुमति नहीं है.

 

Sat, May 13, 2023, 11:10 AM

UP Nikay Chunav 2023: मतगणना सेंटर पर हंगामा

कौशाम्बी जिले में निकाय चुनाव की मतगणना स्थल में उस समय हंगामा मच गया जब पुलिस मतगणना स्थल से गाड़ी में सील बन्द मतपेटिका लेकर निकली. गाड़ी में मतपेटिका देख कर उपस्थित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोगो का आरोप है कि जिला प्रशासन मतपेटिका को बदलने के फिराक में है.वही इस मामले में जिला प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नही है.

Sat, May 13, 2023, 11:09 AM

UP Nikay Chunav 2023: औरेया में सभासद प्रत्याशी भिड़े

नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान दो सभासद प्रत्याशी आपस में भिड़ गए और मारपीट हुई. मारपीट में एक सभासद प्रत्याशी के सिर में चोट लगी तो वही दूसरे प्रत्याशी को भी चोटें आई हैं. औरैया नगर पालिका के वार्ड 24 बदनपुर उत्तरी की भाजपा सभासद प्रत्याशी मधु पांडे और निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र तिवारी के बीच मतगणना सेंटर के पास ही मारपीट हो गई जब तक पुलिस को समझ पाती तब तक दोनों प्रत्याशियों को चोट लग गई थी. पुलिस ने दोनों को काउंटिंग स्थल से बाहर निकाल दिया है.

Sat, May 13, 2023, 11:07 AM

UP Nikay Chunav 2023: 3 लेयर की सिक्योरिटी में हो रही है काउंटिंग

लखीमपुर खीरी के छह स्थानों पर मतगणना का काम चल रहा है. लखीमपुर स्थित मंडी स्थल पर लखीमपुर सदर नगर पालिका नगर पंचायत खीरी नगर पंचायत वेल की मतगणना चल रही है. चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पंडालों और उसके बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम शुरू हो गया है.

Sat, May 13, 2023, 10:53 AM

UP Nikay Chunav 2023: बाराबंकी से सपा की शीला सिंह आगे

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बाराबंकी की नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 60 पोस्टर बैलट के नतीजे सामने आए हैं. इसमें समाजवादी पार्टी की शीला सिंह आगे हैं. सपा की शीला सिंह को 21 वोट,  भाजपा की शशि श्रीवास्तव को 9 वोट, बसपा की श्वेता वर्मा सोनी को 2 वोट और कांग्रेस की कांति सिंह वर्मा को 1 वोट मिले हैं. इस सीट पर 27 वोट रद्द हुए हैं.

 

Sat, May 13, 2023, 10:44 AM

UP Nikay Chunav 2023: नोएडा में निर्दलीय कैंडीडेट जीता

नोएडा वार्ड नंबर 5 बिलासपुर से मनोज दुबे निर्दलीय 363 मत पाकर विजयी हुए. वहीं उनके प्रतिद्वंदी रहे मोहित सिंघल बीजेपी को 221 मत मिले.

Sat, May 13, 2023, 10:44 AM

UP Nikay Chunav 2023: मैदान में 83 हजार कैंडीडेट 

चुनाव में 17 महापौरों और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए. राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ. मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे.

Sat, May 13, 2023, 10:43 AM

UP Nikay Chunav 2023: 17 नगर निगम में चुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुआ था. 

Sat, May 13, 2023, 10:43 AM

UP Nikay Chunav 2023: 11 मई को हुआ था मतदान

प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना कर रहे हैं. निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में चार मई व 11 मई को मतदान हुआ था.

Sat, May 13, 2023, 10:43 AM

UP Nikay Chunav 2023: कहां देखें नतीजे

नगर निगमों में ईवीएम व नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतपत्रों के जरिए मतदान कराया गया है. चुनाव परिणाम यूपी स्टेट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर भी देखे जा सकेंगे. 

Sat, May 13, 2023, 10:18 AM

UP Nikay Chunav 2023: यहां हुए निकाय चुनाव

उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ.

Sat, May 13, 2023, 09:35 AM

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में BJP आगे

उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव के रूझानों में वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रूझानों में BJP 14 सीटों पर, BSP 2 और SP 1 सीट पर आगे चल रही है.

Sat, May 13, 2023, 09:34 AM

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव ने साधा चुनाव आयोग पर निशाना

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर कहा, "आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे."

 

Sat, May 13, 2023, 08:31 AM

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में वोटों की गिनती जारी

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में पड़े वोटों की गिनती गोरखपुर में जारी है.

 

Sat, May 13, 2023, 08:31 AM

UP Nikay Chunav 2023: 4 सेंटर पर हो रही है मतगणना

SSP हेमराज मीणा कहते हैं, "यहां 4 केंद्रों पर मतगणना होगी. 1,249 कांस्टेबल, 200 सब इंस्पेक्टर, 32 इंस्पेक्टर और PAC की 2 टीमें तैनात की गई हैं. केवल वैध पास वालों को ही मतगणना केंद्र के पास जाने की अनुमति दी जाएगी."

Sat, May 13, 2023, 08:23 AM

UP Nikay Chunav 2023: सुरक्षा का पूरा इंतजाम

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की काउंटिंग से पहले मुरादाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

 

Sat, May 13, 2023, 08:11 AM

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: सपा चीफ और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा, जिससे जन विश्वास बना रहे.

Fri, May 12, 2023, 10:27 PM

UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण की वोटिंग

मेरठ मंडल- मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बरेली मंडल - बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत

अलीगढ़ मंडल - हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़

कानपुर मंडल - कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इाटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात

चित्रकूट मंडल- हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा

अयोध्या मंडल - अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी

बस्ती मंडल - बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर

आजमगढ़ मंडल -आजमगढ़, मऊ, बलिया

मीरजापुर मंडल - सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर

Fri, May 12, 2023, 10:26 PM

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: सपा चीफ और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा, जिससे जन विश्वास बना रहे.

Fri, May 12, 2023, 10:25 PM

UP Nikay Chunav 2023: 17 नगर निगम के लिए है मुकाबला

यूपी नगर निकाय की कुल 760 सीटों के लिए मतदान हुआ है. इसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत सीटें हैं. जिसके लिए वोटिंग दो चरणों में 4 मई और 11 मई को संपन्‍न कराई गई. 

Fri, May 12, 2023, 10:25 PM

UP Nikay Chunav 2023 Results LIVE

काउंटिंग शुरू होने के बाद रुझान आना शुरू हो जाएगा और वहीं दोपहर तक तस्‍वीर काफी हद तक क्लियर हो जाएगी और शाम तक सटीक रिजल्‍ट सभी के सामने होंगे.

Fri, May 12, 2023, 10:24 PM

UP Nikay Chunav 2023 Results LIVE: कहां देखें नतीजे

यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे आप Zee Business पर और https://sec.up.nic.in/site/ वेबसाइट पर देख सकते हैं. यहां आपको चुनाव के नतीजों से जुड़ी हर पल की सटीक जानकारी मिल जाएगी.

Get Latest Business News, Stock Market Updates and Videos; Check your tax outgo through Income Tax Calculator and save money through our Personal Finance coverage. Check Business Breaking News Live on Zee Business Twitter and Facebook. Subscribe on YouTube.

सम्बंधित खबरें

लॉन्च हुआ भारत का सबसे बड़ा ChatGPT जैसा AI 'हनुमान', देसी-विदेशी समेत 98 भाषाओं में उपलब्ध

Cheque Bounce होने के बाद नहीं सुधारी ये भूल तो आप पर हो सकती सख्‍त कार्रवाई, जान लें चेक बाउंस से जुड़े नियम

यूं ही नहीं Funding को तरस गए हैं Startups, प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल Investment में आई भारी गिरावट!