शेयर बाजार में 17 जनवरी को लगातार दूसरे प्रॉफिटबुकिंग दर्ज की जा रही. बाजार की हलचल में ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने ऑटो सेक्टर के 2 व्हीलर सेगमेंट पर रेटिंग डाउनग्रेड किया है. डेढ़ महीने में ब्रोकरेज ने दूसरी बार डाउनग्रेड किया है. इससे पहले CLSA ने Bajaj Auto और Eicher Motors को डाउनग्रेड  किया है. इससे पहले 5 दिसंबर 2023 को भी दोनों शेयरों पर डाउनग्रेड किया था. 

CLSA फिर किया डाउनग्रेड

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कंपनी                              नई रेटिंग     

Bajaj Auto                       Sell  

Eicher Motors                 Sell 

2W स्टॉक्स पर CLSA की स्ट्रैटेजी

CLSA ने ताजा रिपोर्ट में 2W स्टॉक्स केवल Hero MotoCorp पर बुलिश रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग के साथ 4964 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि पहले 4127 रुपए था. जबकि TVS Motor पर Sell की रेटिंग के साथ 1438 रुपए का टारगेट दिया है. Bajaj Auto पर Sell की रेटिंग के साथ 6315 रुपए का टारगेट दिया. Eicher Motors पर भी बिकवाली की रेटिंग दी है. शेयर पर 3716 रुपए का डाउनसाइड टारगेट दिया है. 

CLSA 2W कंपनियों पर क्यों है सतर्क? 

दरअसल, CLSA को Hero MotoCorp के अलावा सेगमेंट की अन्य कंपनियों के शेयर महंगे लगते हैं. जबकि बाजार पहले से ही कुछ सालों के लिए वॉल्यूम में डबल डिजिट ग्रोथ को प्राइस-इन कर रहा है.  साथ ही अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर की वजह से मार्जिन डायल्यूट होने का अनुमान है. सभी कंपनियों के अफोर्डेबल E-2W लॉन्च करने के वजह से कंपिटीशन बढ़ेगा.  

2W कंपनियों के वैल्युएशंस

शेयर                                       वैल्युएशन (FY25E P/E) 

Hero MotoCorp      21x 

Eicher Motors      24.7x 

Bajaj Auto         25.9x 

TVS Motor          39.7x 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)