Festive Special Trains: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार बीत चुके हैं, इसके बावजूद ट्रेन में पैसेंजर्स की संख्या में कोई खासा कमी होती हुई नहीं दिख रही है. बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक जाने वाली कई सारी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग काफी लंबी दिख रही है. ऐसे में ट्रेनों में पैसेंजर्स की भीड़ को कम करने के लिए सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने 22 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. यहां देखिए इन ट्रेनों की पूरी डीटेल्स और शेड्यूल.

रेलवे चला रही 22 स्पेशल ट्रेनें

एलटीटी-छपरा विशेष (2 सेवाएं)

  • 05064 एलटीटी-सीवान साप्ताहिक विशेष को दिनांक 26.11.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 03.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (1 सेवा)
  • 05063 छपरा-एलटीटी साप्ताहिक विशेष को दिनांक 24.11.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 01.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (1 सेवा)

मुंबई-दानापुर विशेष (4 सेवाएं)

  • 01107 सीएसएमटी-दानापुर साप्ताहिक विशेष को दिनांक 25.11.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 09.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (2 सेवा)
  • 01108 दानापुर-सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष को दिनांक 26.11.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 10.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (2 सेवा)

पुणे-दानापुर विशेष (16 यात्राएं)

  • 01105 पुणे-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष को दिनांक 16.11.2023 (प्रत्येक सोमवार और गुरुवार) तक चलने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 14.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (5 सेवाएँ)
  • 01106दानापुर-पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष को दिनांक 17.11.2023 (प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार) तक चलने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 15.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (5 सेवाएँ)
  • 01039 पुणे-दानापुर साप्ताहिक विशेष को दिनांक 02.12.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 09.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (1 सेवा)
  • 01040 दानापुर-पुणे साप्ताहिक विशेष को दिनांक 04.12.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 11.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (1 सेवा)
  • 01419 पुणे-दानापुर साप्ताहिक विशेष को दिनांक 06.12.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 13.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (1 सेवा)
  • 01420 दानापुर-पुणे साप्ताहिक विशेष को दिनांक 07.12.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 14.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (1 सेवा)
  • 01417 पुणे-दानापुर साप्ताहिक विशेष को दिनांक 03.12.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 10.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (1 सेवा)
  • 01418 दानापुर-पुणे साप्ताहिक विशेष को दिनांक 04.12.2023 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, जिसे अब दिनांक 11.12.2023 तक चलाने के लिए बढ़ा दिया गया है। (1 सेवा)