Covid 19 Update: देश में कोरोना (Coronavirus cases) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ऐसे में स्थिती काफी खराब होती नजर आ रही है. 24 घंटे के अंदर पहली बार कोरोना के 2 लाख नए मामले सामने आए हैं. इसके मिलकार कोरोना से संक्रमति एक्टिव मरीजो (Corona active patient) की संख्या अब 11 लाख के पार हो गई है. वहीं Omicron के कुल मिलकार 5488 मामले है, जिसमें से अबतक 2162 ठीक हुए हैं.

13.11 फीसदी पहुंची संक्रमण दर 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कोरोना को हराने के लिए देश में लगातार वैक्सीनेशन प्रक्रिया चल रही है. वैक्सीनेशन के आंकड़े 154.61 करोड़ पहुंच चुके हैं. पहली बार 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2,47,417 नए मामले सामने आए हैं. (corona cases today) इसे मिलाकर अबतक कोरोना के कुल एक्टिव 11,17,531 मामले हो गए हैं. (Corona ke naye case) संक्रमण दर 13.11 फीसदी पहुंच गई है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

राज्यों की क्या है स्थिति?

  • राज्य                            मामले 
  • महाराष्ट्र                         46723
  • दिल्ली                           27561
  • मुंबई                             16420
  • पश्चिम बंगाल                   22155
  • तमिलनाडु                     17934
  • कर्नाटक                        21390
  • यूपी                              13681
  • केरल                            12742
  • गुजरात                          9941
  • पंजाब                            6481
  • गोवा                              3119
  • जम्मू कश्मीर                  1695

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से हालात खराब हो रहे हैं. (Delhi Corona cases today) दिल्ली में मौत के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल हुआ है, जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों की और वेंटिलेटर स्पोर्ट मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है. (Delhi me corona k kitne case) कोरोना की संक्रमण दर 26 से ज़्यादा हो गई है.  

दिल्ली में 3-12 जनवरी के बीच कोरोना से 131 लोगों ने गंवाई जान

  • 3 जनवरी- 1 मौत
  • 4 जनवरी -3 मौत
  • 5 जनवरी- 8 मौत
  • 6 जनवरी- 6 मौत
  • 7 जनवरी- 9 मौत
  • 8 जनवरी- 7 मौत
  • 9 जनवरी- 17 मौत
  • 10 जनवरी - 17 मौत
  • 11 जनवरी - 23 मौत
  • 12 जनवरी - 40 मौत

इसके अलावा दिल्ली में अस्पताल में भर्ती मरीजों में वेंटिलेटर स्पोर्ट मरीज़ों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

  • 6 जनवरी - 24 वेंटिलेटर
  • 7 जनवरी- 31 वेंटिलेटर
  • 8 जनवरी- 27 मरीज़
  • 9 जनवरी- 44 वेंटिलेटर
  • 10 जनवरी-65 वेंटिलेटर
  • 11जनवरी- 84 वेंटिलेटर
  • 12 जनवरी- 91 वेंटिलेटर