इस महीने कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों (Interest rates) में बदलाव किए हैं. ऐसे में देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी (Punjab National Bank) ने अपने एफडी (Fixed Deposits) रेट्स में बदलाव किए हैं. अपने नए रेट्स को बैंक ने 1 मई 2021 से लागू कर दिया था. PNB 7 दिनों से लेकर 10 साल की अवधि की मैच्योरिटी वाले FD पर 3 से लेकर 5.25 फीसदी ब्याज दे रहा है.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दरअसल जिन लोगों ने बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) करवा रखा है, उन्हें अपने नए रेट्स की जानकारी जरूर होनी चाहिए.  वहीं PNB 7 दिन से 45 दिन की FD पर 3 फीसदी ब्याज दे रहा है. जबकि 1 साल की मैच्योरिटी पर 5.1 परसेंट ब्याज ऑफर कर रहा है. सबसे ज्यादा ब्याज लंबी अवधि वाले FD पर मिल रहा है, जो कि 5.25 फीसदी है. नीचे दी गई लिस्ट में आपको PNB द्वारा जारी की गई नई दरें के रेस्ट्स के बारे में बताया गया है.  

PNB की नई FD ब्याज दरें (PNB New FD Rates 2021)

अवधि                               FD पर नई दरें

7 दिन से 14 दिन                 3.00 फीसदी

15 दिन से 29 दिन               3.00 फीसदी

30 दिन से 45 दिन               3.00 फीसदी

46 दिन से 90 दिन              3.25 फीसदी

91 दिन से 179 दिन            4.00 फीसदी

180 दिन से 270 दिन          4.40 फीसदी

271 दिन - 1 साल तक        4.50 फीसदी

1 साल तक की अवधि         5.10 फीसदी

1 साल - 2 साल तक           5.10 फीसदी

2 साल - 3 साल तक           5.10 फीसदी

3 साल - 5 साल तक           5.25 फीसदी

5 साल - 10 साल तक         5.25 फीसदी

सीनियर सिटीजन को मिलता है ज्यादा फायदा (Senior citizen gets more benefit)

सीनियर सिटीजन को FD पर आधी से ज्यादा फीसदी का ब्याज मिलता है. यानि 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी (Fixed Deposit) पर उनको 3.5 फीसदी और 5.75 फीसदी के बीच ब्याज मिलेगा. पीएनबी (PNB) से पहले कई सारे बैंक अपनी सर्विसेस में बदलाव कर चुके हैं. FD में पंजाब नेशनल बैंक सहित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank),एक्सिस बैंक (Axis Bank), आईसीआईसीआई (ICICI Bank) और येस बैंक (Yes Bank) सभी बैंक इस महीने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव कर चुके हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें