Most Google Search 2023: साल खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है. इसके बाद नया साल 2024 आ जाएगा. साल 2023 में कई अच्छी तो कई बुरी घटनाएं भी हुई है. नया साल शुरु होने से पहले चलिए जानते हैं साल 2023 में सबसे ज्यादा गूगल पर लोगों ने क्या सर्च किया? 1. War in Israel and Gaza- साल 2023 में सबसे ज्यादा लोगों ने इजरायल और गाजा युद्ध के बारे  में सर्च किया है.  7 अक्टूबर से इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है. इस युद्ध में लगभग 18000 लोगों की मौत हो चुकी है.  2. Titanic submarine- गूगल पर दूसरे नंबर पर सर्च किया जाने वाला टॉपिक Titanic submarine है. 8 जून, 2023 को ओशन गेट कंपनी की पनडुब्बी टाइटन, टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए रवाना हुई थी. शुरुआती दो घंटे के अंदर ही पनडुब्बी से संपर्क टूट गया. बाद में पता चला कि भारी दबाव की वजह से पनडुब्बी में विस्फोट हो गया था. इस हादसे में पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. पनडुब्बी का मलबा समुद्र में 12,500 फीट की गहराई में मिला. इस पनडुब्बी में जाने के लिए एक टिकट की कीमत 2,50,000 डॉलर प्रति सीट थी. टाइटैनिक, दुनिया का सबसे बड़ा यात्री जहाज था. 10 अप्रैल, 1912 को साउथैम्पटन से न्यूयॉर्क के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ था. चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल, 1912 को वह एक आइसबर्ग से टकरा कर डूब गया. इस हादसे में 1,517 लोगों की मौत हो गई थी. 3. Turkey earthquake- 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में लगभग 29 हजार लोगों की मौत हो गई थी.  तुर्की के डिजास्टर और इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (AFAD) के अनुसार, इस हमले में 80,278 लोग घायल हो गए थे. तुर्की और सीरिया में हुए इस भूकंप में लाखों लोग बेघर हो गए थे. यहां के लोगों की मदद के लिए कई देश आगे आए थे. 4. Hurricane Hilary-  20 अगस्त, 2023 को चक्रवाती तूफान हिलेरी ने मेक्सिको के कई जगहों को तबाह किया था.  तूफान के बाद यहां हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा था.  इस हमले में लगभग 100 लोग मारे गए थे. इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की सूचना थी.  

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

5. Chandrayaan -3: भारत का तीसरा चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' 14 जुलाई, 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हुआ था. यह यान 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया था. चंद्रयान-3, चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का भारत का दूसरा प्रयास था. यह प्रयास काफी सक्सेसफुल रहा. यहां जाकर रोवर ने कई चीजों की खोज की.  इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने ठीक तरह से काम किया है. भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा और साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है.