Commonwealth Games 2022 India's Schedule on Day 10: कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022 India) के 9 दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारत के पास अभी तक कुल 40 मेडल आ चुके हैं. आज 10वें दिन के मुकाबले में भी भारत को कई मुकाबले में मेडल आने की उम्मीद है. आइए देखते हैं कि 9 दिन का खेल खत्म होने के बाद Commonwealth Games के स्कोर बोर्ड में क्या है भारत की स्थिति और आज किन महत्वपूर्ण मुकाबलों में भिड़ेगा भारत.

क्या है स्कोर बोर्ड का हाल

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Commonwealth Games 2022 में 9वें दिन का खेल समाप्त होने के बाद मेडल टेली में भारत 13 गोल्ड के साथ पांचवें स्थान पर है. इसके साथ ही भारत की झोली में 11 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल भी हैं. 59 गोल्ड के साथ आस्ट्रेलिया स्कोर बोर्ड में टॉप पर और 50 गोल्ड के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है.

 

क्या है आज का शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के हिस्से में आज भी कई महत्वपूर्ण मैच हैं. आइए जानते हैं आज का पूरा शेड्यूल (Commonwealth Games 2022 India's Schedule on Day 10).

 

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:

पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल: अब्दुल्ला अबूबकर, एल्धोस पॉल, प्रवीण चित्रवेल - 2:45 बजे

पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल: अमित, संदीप कुमार - 3:50 बजे

महिला भाला फेंक फाइनल: शिल्पा रानी, ​​अन्नू रानी - 4:05 बजे

महिलाओं की 4 x 100 मीटर रिले फ़ाइनल: शाम 5:24 बजे

पुरुषों की भाला फेंक फाइनल: रोहित यादव, डीपी मनु - 12:10 बजे (सोमवार)

पुरुषों की 4 x 400 मीटर रिले फ़ाइनल: दोपहर 1 बजे (सोमवार)

बैडमिंटन:

महिला एकल सेमीफाइनल: पीवी सिंधु - दोपहर 2:20 बजे

पुरुष एकल सेमीफाइनल 1: लक्ष्य सेन - दोपहर 3:10 बजे

पुरुष एकल सेमीफाइनल 2: किदांबी श्रीकांत - दोपहर 3:10 बजे

महिला युगल सेमीफाइनल: जॉली ट्रीसा/पुलेला गायत्री गोपीचंद - शाम 4 बजे

पुरुष युगल सेमीफाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी - 4:50 बजे

बॉक्सिंग:

महिला 48 किग्रा फाइनल: नीतू - दोपहर 3 बजे

पुरुषों का 51 किग्रा फाइनल: अमित पंघाल - दोपहर 3:15 बजे

महिलाओं का 50 किग्रा फ़ाइनल: निकहत ज़रीन - शाम 7 बजे

पुरुषों का 92 किग्रा फाइनल: सागर अहलावत - सोमवार को सुबह 1:15 बजे

क्रिकेट:

महिला टी20 फ़ाइनल: भारत - रात 9:30 बजे

हॉकी:

महिला कांस्य पदक मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड - दोपहर 1:30 बजे

स्क्वाश:

मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल - रात 10:30 बजे

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस:

महिला एकल कांस्य पदक मैच: श्रीजा अकुला - 3:35 बजे

पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरथ कमल/जी साथियान - शाम 6:15 बजे

पुरुष एकल सेमीफ़ाइनल 1: अचंता शरथ कमल

पुरुष एकल सेमीफ़ाइनल 2: जी साथियान

मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरथ कमल और श्रीजा अकुला - 12:15 बजे