Google Doodle on Chandrayaan 3:  चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. वहीं, दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष भी भारतीयों को बधाई दे रहे हैं. ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने भी एक खास डूडल के जरिए जश्न मनाया है. इससे पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट कर चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए बधाई दी थी. आपको बता दें कि चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी. ऐसा करने वाला भारत पहला देश बन गया है. 

Google Doodle on Chandrayaan 3: ऐसा है गूगल का डूडल, लैंडर ने चांद पर रखा कदम  

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

गूगल के डूडल में दिखाया है कि किस तरह से चंद्रयान 3 चांद के दक्षिण ध्रुव के हिस्से में सफलतापूर्वक लैंड कर गया है. इसके बाद रोवर बाहर निकलता है. इससे चांद भी बहुत खुश है. साथ ही डूडल के आखिरी में पृथ्वी को भी दिखाया गया है. गूगल हर एक खास मौके पर डूडल बनाता है. इसरो के रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर कदम रख लिया है. प्रज्ञान रोवर विक्रम लैंडर से अलग हो गया है. इसरो ने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

Google Doodle on Chandrayaan 3: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने किया ट्वीट  

अल्फाबेट और गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई ने X (पहले ट्विटर) में एक पोस्ट के जरिए चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और भारत को बधाई दी है. सुंदर पिचाई ने अपने पोस्ट में लिखा, 'क्या अविश्वसनीय क्षण है!चंद्रमा पर चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई.आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया.' 

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Google Doodle on Chandrayaan 3: एलन मस्क ने भी दी बधाई

X के मालिक एलन मस्क ने इसरो की एक पोस्ट पर टिप्पणी की,'बधाई हो भारत.' माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और पूर्व सीईओ सत्य नडेला ने लिखा,'चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर मेरी ओर से इसरो को बधाई। भारत और अंतरिक्ष अन्वेषण के भविष्य के लिए यह कितना रोमांचक क्षण है.' चार साल में अपने दूसरे प्रयास में इस लैंडिंग के साथ भारत अब अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है.