Adani Stocks Loss: शेयर बाजार में हल्की खरीदारी तो लौट गई है, लेकिन इन दिनों जोरदार चर्चा रह रहे अदानी ग्रुप के शेयरों के दिन नहीं लौट रहे. शुक्रवार को कारोबार के दौरान NDTV, ADANI POWER, ADANI TRANSMISSION, ADANI TOTAL, ADANI WILMER के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है. शेयरों में गिरावट के चलते ग्रुप कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी तेजी से घटा है. मार्केट कैप में आई गिरावट का आंकड़ा कई देशों की GDP से ज्यादा या उसके बराबर है. 

7 दिन में अदानी ग्रुप कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹9 लाख करोड़ घटा

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कंपनी                      24 जनवरी                  2 फरवरी

ADANI TOTAL     428019     187815

ADANI ENT       392388     178393

ADANI GREEN    303627      164716

ADANI TRANS     308116     173030

ADANI PORTS    164430      99204

ADANI POWER     105931     77929

ADANI WILMER    74426      54716

AMBUJA CEMENTS  99074      70913

ACC             43861      34827

NDTV            1831       1444    

कुल                                   1921703             1042267

(सोर्स: BSE, मार्केट कैप के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं)

अदानी ग्रुप को हुआ नुकसान कई देशों की GDP के बराबर

अदानी ग्रुप की कुल 10 कंपनियां हैं, जो बाजार में लिस्टेड हैं. इन कंपनियों का कुल मार्केट कैप 6 कारोबारी सत्रों में 8.76 लाख करोड़ रुपए घट गया है. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक इथोपिया या केन्या की GDP का आंकड़ा भी इससे कम है. ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक अदानी ग्रुप के मुखिया गौतम अदानी की नेटवर्थ में भी तेजी गिरावट आई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अदानी के नेटवर्थ 2023 में अब तक 59 अरब डॉलर से ज्यादा घट गई है. नतीजतन, अमीरों की लिस्ट में अदानी 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं. 

अदानी ग्रुप के लिए नई मुसीबत

  • S&P Dow Jones ने कहा है कि अदानी ग्रुप की कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज को वह 7 फरवरी से अपने ‘स्थिरता सूचकांक’ से हटा देगा. डाउ जोन्स ने यह फैसला अदानी एंटरप्राइजेज समेत अदानी ग्रुप 3 कंपनियों के शेयर बाजारों BSE और NSE के शॉर्ट टर्म ASM के दायरे में आने के मद्देनजर लिया है. 
  • बांग्लादेश सरकार ने अदानी ग्रुप के साथ एनर्जी सेक्टर में डील में संशोधन की मांग की है. बांग्लादेश सरकार का कहना है कि बिजली की कीमतें ज्यादा हैं, इन्हें कम किया जाना चाहिए. बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDC) ने 2 फरवरी को अदानी पावर को लेटर लिखा है. इसमें बिजली खरीदी की कीमतों में बदलाव करने की मांग की है. BPDC का कहना है कि उसे महंगी दर पर बिजली मिल रही है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें