Stock Market Outlook: साल 2021 में लॉकडाउन के बाद मजबूत इकोनॉमिक रिकवरी देखने को मिली है. सरकार के आत्मनिर्भर भारत जैसे बड़े इनिशिएटिव से कई सेक्टर्स की ग्रोथ में सुधार देखने को मिला है. इससे जहां जीडीपी के सपोर्ट मिल रह है, वहीं इकोनॉमी भी पटरी पर आ रही है और देश 5 टिलियन डॉलर इकेनॉमी के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. ब्रोकरेज हाउस ICICI Direct का कहना है कि साल 2022 की शुरूआत में बाजार के लिए कई थीम और सेंटीमेंट मौजूद हैं, जिससे बजार की दिशा तय होगी. हलांकि ब्रोकरेज हाउस बाजार को लेकर पॉजिटिव है और निफ्टी के लिए साल 2022 में फेयर वैल्यू 20 हजार रखा है. वहीं सेंसेक्स के लिए 66600 का टारगेट तय किया है. ब्रोकरेज हाउस के अनुसर साल 2022 में IT, कैपिटल गुड्स, आटो एंसिलियरीज (EV exposure), रिटेल और रीयल एस्टेट सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

निफ्टी की फेयर वैल्यू 20000

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ब्रोकरेज हाउस ICICI Direct का कहना है कि पोस्ट कोविड टाइम में अर्थ्व्यवस्था को लेकर बहुत उम्मीदें हैं. इकेनॉमिक रिकवरी बेहतर है. एसेट क्वालिटी को लेकर चिंता अब दूर हो रही है. FY21E-23E में निफ्टी अर्निंग CAGR 25.7 फीसदी पर प्लेस्ड है. इसलिए साल 2022 में निफ्टी की फेयर वैल्यू 20000 दिख रही है. वहीं 2022 में सेंसेक्स का टारगेट 66600 है.

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि साल 2021 में मिडकैप और स्मालकैप ने बेहतर रिटर्न दिए हैं. यह ट्रेंड साल 2022 में जरी रहने वाला है. मिडकैप और स्मालकैप कंपनियों की अर्निंग में सुधार है. दिसंबर तिमाही और बेहतर रह सकता है. FY21-23E के दौरान मिडकैप और स्मालकैप की अर्निंग CAGR 39% और 28% रहने की उम्मीद है. स्पेशिएलिटी केमिकल, स्टील और होम टेक्सटाइल से जुड़ी कंपनियां बेहतर कर सकती हैं. 

2022 में इन थीम पर रहेगा फोकस

टेक्नोलॉजी सेक्टर में वर्चुअलाइजेशन आफ बिजनेस, प्राइवेट सेक्टर कैपेक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, फर्मा एंड केमिकल, क्रेडिट ग्रोथ, रिटेल सेक्टर, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रीयल एस्टेट, टेलिकॅम सेक्टर में 5G.

साल 2022 के लिए बेस्ट 10 स्टॉक

शेयर                                टारगेट 

Bharti Airtel                     860 रु

The Phoenix Mills          1200 रु

Minda Corp                     220 रु

Radico Khaitan              1450 रु

eClerx Services             2900 रु

Tech Mahindra               2150 रु

Orient Cement               250 रु

Dwarikesh Sugar           110 रु

NRB Bearings                220 रु

Aster DM Healthcare       250 रु

(Disclaimer: यहां शेयर में निवेश को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह जी बिजनेस के निजी विचार नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)