• होम
  • मार्केट्स
  • Share Market Closing: लाल निशान में बंद हुए सारे इंडेक्स, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली, इन शेयरों ने खराब किया मूड

Share Market Closing: लाल निशान में बंद हुए सारे इंडेक्स, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी बिकवाली, इन शेयरों ने खराब किया मूड

Written By:ज़ीबिज़ वेब टीम Updated on: April 27, 2022, 03.39 PM IST,

Stock Market Updates: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार भारतीय शेयर बाजारों ने लाल निशान के साथ क्लोजिंग की है. सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है और सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. सेंसेक्स में 537.22 अंक यानी कि 0.94 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है तो वहीं ये इंडेक्स 56,819.39 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 में 162.40 प्वाइंट यानी कि 0.94 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और इस इंडेक्स में 17,038.40 के लेवल पर बंद हुआ. आज के ट्रेडिंग सेशन में 1146 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और 2140 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. इसके अलावा 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

हाइलाइट्स

Wed, Apr 27, 2022, 03:40 PM

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में Hero MotoCorp, Tata Steel, Asian Paints, Bajaj Auto और TCS है जबकि निफ्टी के टॉप लूजर्स की लिस्ट में Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Tata Consumer Products, Adani Ports और ICICI Bank रहे. 

Wed, Apr 27, 2022, 03:10 PM

जानिए IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन ने आज किन 3 स्टॉक्स में दी निवेश की सलाह?

Wed, Apr 27, 2022, 02:23 PM

KPIT Tech

  • कंसो आय `622 Cr से बढ़कर `652 Cr (QoQ)
  • कंसो मुनाफा `70 Cr से बढ़कर `79 Cr (QoQ)
  • EBIT `84 Cr से बढ़कर `91 Cr (QoQ)
  • मार्जिन 13.5% से बढ़कर 13.9% (QoQ)
  • `1.85/Sh अंतिम डिविडेंड का ऐलान

Wed, Apr 27, 2022, 01:45 PM

CARE Ltd

अजय महाजन का MD&CEO पद से इस्तीफा

Wed, Apr 27, 2022, 01:27 PM

निफ्टी के टॉप लूजर्स

निफ्टी के टॉप लूजर्स की लिस्ट में Bajaj Finance, Bajaj Finserve, Hindalco, Axis Bank और SBI Life हैं.

Wed, Apr 27, 2022, 01:26 PM

LIC का IPO

  • प्राइस बैंड `902-`949/शेयर तय
  • 4 मई को खुलकर 9 मई को बंद होगा
  • 22.13 Cr शेयर जारी करेगी
  • 21200 Cr जुटाने की योजना

Wed, Apr 27, 2022, 01:25 PM

LIC को लेकर अपडेट

  • SEBI से हिस्सा बिक्री मामले में छूट मिली: LIC
  • कंपनी के ग्रोथ में पॉलिसीहोल्डर्स का अहम योगदान: LIC
  • फिलहाल IPO के जरिए 3.5% हिस्सा बेचेगी LIC
  • 25% तक हिस्सा घटाने की टाइमलाइन पर सही वक्त पर होगा फैसला

Wed, Apr 27, 2022, 12:39 PM

Shree Digvijay

  • स्टैंडअलोन मुनाफा `27.4 Cr से घटकर `13 Cr(YoY)
  • स्टैंडअलोन आय `175 Cr से घटकर `169 Cr (YoY)
  • ~2/शेयर डिविडेंड का ऐलान

Wed, Apr 27, 2022, 12:38 PM

Lupin

  • चीन में Yabao के साथ स्ट्रैटेजिक करार
  • बच्चों से जुड़ी दवाओं की बिक्री के लिए करार

Wed, Apr 27, 2022, 11:11 AM

NTPC

  • Energy Vault के साथ करार किया
  • एनर्जी स्टोरेज टेक्नोलॉजी के लिए करार  
  • ग्रेविटी आधारित एनर्जी स्टोरेज टेक्नोलॉजी के लिए करार

Wed, Apr 27, 2022, 11:07 AM

3i Infotech

  • US सब्सिडियरी EXIUM में निवेश करेगी
  • SASE सॉल्यूशन के लिए निवेश करेगी
  • SASE: Secure Access Service Edge

Wed, Apr 27, 2022, 09:58 AM

जानिए IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन ने आज किन स्टॉक्स में दी निवेश की सलाह?

Wed, Apr 27, 2022, 09:23 AM

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में Adani Ports, ONGC, HDFC Life, Apollo Hospitals और Sun Pharma रहे जबकि निफ्टी के टॉप लूजर्स की लिस्ट में Bajaj Finance, L&T, Bajaj Finserv, Grasim Industries और Infosys रहे. 

Wed, Apr 27, 2022, 07:52 AM

बाजार के लिए आज अहम ट्रिगर

  • अमेरिकी बाजारों में जोरदार गिरावट
  • LIC IPO: प्राइस बैंड `902-949/Sh तय
  • निफ्टी में 2, F&O में 6 कंपनियों के आज नतीजे
  • बजाज फाइनेंस समेत कल आए नतीजों का एक्शन

Wed, Apr 27, 2022, 07:38 AM

कमोडिटी पर अपडेट

  • कच्चे तेल में रिबाउंड, ब्रेंट $106 के पार
  • कोविड संकट से इकोनॉमी को उबारने के लिए चीन के stimulus प्लान का सहारा
  • अमेरिका के नॉर्थ डकोटा के shale बेसिन में खराब मौसम से उत्पादन ठप्प
  • रूस ने पोलैंड को गैस सप्लाई बंद किया
  • सोना $1900 के करीब दायरे में

Wed, Apr 27, 2022, 07:36 AM

एशियन मार्केट की चाल

Wed, Apr 27, 2022, 07:35 AM

अमेरिकी बाजारों का हाल

Wed, Apr 27, 2022, 07:33 AM

FII-DII डाटा

26 अप्रैल के कारोबारी सेशन में शेयर बाजार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने 1174.05 करोड़ रुपए की निकासी की और घरेलू इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने 1643.84 करोड़ रुपए निवेश किए. 

Get Latest Business News, Stock Market Updates and Videos; Check your tax outgo through Income Tax Calculator and save money through our Personal Finance coverage. Check Business Breaking News Live on Zee Business Twitter and Facebook. Subscribe on YouTube.

सम्बंधित खबरें

₹40 से सस्ते शेयर वाली कंपनी के लिए गुड न्यूज; PSU से मिला बड़ा ऑर्डर, 1 साल में 100% रिटर्न

फैंस का खत्म हुआ इंतजार, नोट कर लें Kalki 2898 AD की रिलीज डेट, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचने वाले वकील, भाजपा ने इस सीट से दिया टिकट