• होम
  • मार्केट्स
  • Share Market Closing: भारी गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, 17000 के नीचे Nifty, फाइनेंशियल और आईटी शेयर टूटे

Share Market Closing: भारी गिरावट के साथ बंद हुए बाजार, 17000 के नीचे Nifty, फाइनेंशियल और आईटी शेयर टूटे

Written By:ज़ीबिज़ वेब टीम Updated on: April 19, 2022, 03.43 PM IST,

Stock Market Updates: हफ्ते के दूसरे कारोबारी सेशन के दिन भी शेयर बाजारों ने भारी गिरावट के साथ क्लोजिंग की. शेयर बाजारों ने मंगलवार के दिन अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बाद क्लोजिंग के आधे घंटे पहले दोनों ही इंडेक्स भारी लाल निशान के साथ ट्रेड करने लगे और भारी गिरावट के साथ बंद हुए.सेंसेक्स में करीब 703.59 अंक यानी कि 1.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और ये इंडेक्स 56,463.15 के लेवल पर बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी 50 इंडेक्स में 215 अंक यानी कि 1.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और ये इंडेक्स 17000 के लेवल के नीचे बंद हुआ. वहीं 1111 शेयरों में खरीदारी और 2216 शेयरों में बिकवाली और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला. 

हाइलाइट्स

Tue, Apr 19, 2022, 03:46 PM

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में Apollo Hospitals, Coal India, Reliance Industries, ICICI Bank और BPCL रहे जबकि निफ्टी के टॉप लूजर्स की लिस्ट में HDFC, HDFC Life, SBI Life Insurance, HDFC Bank और Tata Consumer Products रहे.

Tue, Apr 19, 2022, 02:40 PM

मार्केट एक्सपर्ट विकास सेठी ने यहां दी खरीदारी की सलाह

Tue, Apr 19, 2022, 01:48 PM

जानिए IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन ने आज किन 3 स्टॉक्स में दी निवेश की सलाह?

Tue, Apr 19, 2022, 12:46 PM

Nazara Tech

  • Brandscale इनोवेशन में सब्सिडियरी हिस्सा खरीदेगी
  • `10.02 Cr में Nodwin 35% हिस्सा खरीदेगी

Tue, Apr 19, 2022, 11:58 AM

Aurionpro Sol

  • कंपनी को `18 Cr का ऑर्डर मिला
  • इंटीग्रेटेड ट्रांजैक्शन बैंकिंग सॉल्यूशन के लिए ऑर्डर

Tue, Apr 19, 2022, 11:13 AM

PVR

SBI MF ने 12 अप्रैल को 69,441 शेयर खरीदे

Tue, Apr 19, 2022, 11:11 AM

Poonawalla Fincorp

  • KrazyBee के साथ करार किया
  • करार के तहत छोटी रकम के पर्सनल लोन देगी

Tue, Apr 19, 2022, 11:06 AM

यहां देखें बाजार का लाइव एक्शन

Tue, Apr 19, 2022, 10:12 AM

जानिए IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन ने आज किन 2 स्टॉक्स में दी निवेश की सलाह?

Tue, Apr 19, 2022, 09:23 AM

निफ्टी के टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स

निफ्टी के टॉप गेनर्स की बात करें तो इस लिस्ट में Grasim Industries, Eicher Motors, Bajaj Auto, Bajaj Finserv और Apollo Hospitals रहे जबकि निफ्टी के टॉप लूजर्स की लिस्ट में HDFC Bank, HDFC, Infosys और Bharti Airtel हैं.

Tue, Apr 19, 2022, 09:06 AM

BIOCON  

  • ऑफशोर लोन के जरिए Biocon Biologies की $1.2 bn जुटाने की योजना  
  • पैसों के इस्तेमाल US की कंपनी Viatris के biosimilar एसेट को खरीदने में होगा 

Tue, Apr 19, 2022, 08:54 AM

AU SMALL FINANCE BANK 

26 अप्रैल को नतीजों के साथ-साथ बोनस शेयर और डिविडेंड जारी करने पर बोर्ड बैठक

Tue, Apr 19, 2022, 07:55 AM

बाजार के लिए आज अहम ट्रिगर

  • लगातार तीसरे दिन अमेरिकी बाजार गिरे
  • कच्चा तेल $113 के पास, सोना-चांदी चमके
  • F&O में आज ACC, L&T इंफोटेक के नतीजे
  • जुबिलेंट फूड: शेयर विभाजन की एक्स-डेट

Tue, Apr 19, 2022, 07:22 AM

FII-DII डाटा

18 अप्रैल के कारोबारी सेशन के दौरान शेयर बाजार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने 6387.45 करोड़ की निकासी की तो वहीं घरेलू इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने 3341.96 करोड़ रुपए निवेश किए.

Tue, Apr 19, 2022, 07:21 AM

एशियन मार्केट की स्थिति

Tue, Apr 19, 2022, 07:20 AM

अमेरिकी बाजारों का हाल

Tue, Apr 19, 2022, 07:19 AM

कमोडिटी पर अपडेट

  • यूरोप में 0.5% तक की तेजी
  • ब्रेंट $113 के करीब कायम
  • सोना 1 महीने के ऊपरी स्तर से फिसला
  • $2,000 का लेवल छूने के बाद अब $20 नीचे
  • US डॉलर 2 साल की ऊंचाई पर

Get Latest Business News, Stock Market Updates and Videos; Check your tax outgo through Income Tax Calculator and save money through our Personal Finance coverage. Check Business Breaking News Live on Zee Business Twitter and Facebook. Subscribe on YouTube.

सम्बंधित खबरें

Apollo Hospitals Share: 8% तक क्यों गिर गया ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने भी घटा दिया टारगेट

₹1400 का लेवल टच करेगा ये Bank Share, ब्रोकरेज बुलिश; कहा- नतीजों के बाद दौड़ने को तैयार 

10 साल में 300 गुना बढ़ गई Startups की संख्या, जानिए इस वक्त भारत में हैं कितने स्टार्टअप