Train Cancelled News: रेलवे के यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है. सर्दियों में ऑपरेशनल वजहों (operational reasons) से रेलवे ने कई ट्रेनें कैंसिल करने का फैसला किया है. ये ट्रेनें भी 1 दिसंबर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेंगी. हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पश्चिम रेलवे ने इस बारे में जानकारी दी है. ट्वीट में कहा गया है कि "परिचालन कारणों की वजह से, पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनें सर्दियों के मौसम यानी 01/12/2021 से 28/02/2022 तक रद्द रहेंगी."

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

जिन ट्रेनों को परिचालन वजहों से कैंसिल किया गया है उनकी डीटेल्स इस तरह है:

1. ट्रेन नंबर 05068 बांद्रा टर्मिनस से हर शुक्रवार गोरखपुर जानेवाली साप्ताहिक स्पेशल 3 दिसंबर, 2021 से 25 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी.

 

2. ट्रेन नंबर 05067 गोरखपुर से हर बुधवार बांद्रा टर्मिनस जानेवाली साप्ताहिक स्पेशल 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी.

3. ट्रेन नंबर 09017 बांद्रा टर्मिनस से हर बुधवार हरिद्वार जानेवाली साप्ताहिक स्पेशल 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी.

4. ट्रेन नंबर 09018 हरिद्वार से प्रत्येक गुरुवार बांद्रा टर्मिनस जानेवाली साप्ताहिक स्पेशल 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी

5)  ट्रेन नंबर 09043 अहमदाबाद से प्रत्येक मंगलवार सुल्तानपुर जानेवाली साप्ताहिक स्पेशल 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी.

6)  ट्रेन नंबर 09404  सुल्तानपुर से हर बुधवार अहमदाबाद जानेवाली साप्ताहिक स्पेशल 8 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी.

7)  ट्रेन नंबर 09407 अहमदाबाद से हर गुरुवार वाराणसी जानेवाली साप्ताहिक स्पेशल 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी.

8)  ट्रेन नंबर 09408 वाराणसी से हर शनिवार अहमदाबाद जानेवाली साप्ताहिक स्पेशल 4 दिसंबर, 2021 से 26 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी.

9)  ट्रेन नंबर 09111 वलसाड से हर मंगलवार हरिद्वार जानेवाली साप्ताहिक स्पेशल 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी.

10)  ट्रेन नंबर 09112 हरिद्वार से हर बुधवार वलसाड जानेवाली साप्ताहिक स्पेशल 8 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी.

11)  ट्रेन नंबर 04309 उज्जैन से हर बुधवार और गुरुवार देहरादून जानेवाली स्पेशल 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी.

12)  ट्रेन नंबर 04310 उज्जैन से हर मंगलवार और बुधवार देहरादून जानेवाली स्पेशल 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक कैंसिल रहेगी.

Zee Business Hindi Live यहां देखें