कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. केंद्र समेत तमाम राज्यों की सरकारें भी कोरोना वायरसे के संक्रमण से बचाव के लिए तमाम उपाय कर रही हैं. मध्य रेलवे ने कोविड-19 को देखते हुए लंबी दूरी की 13 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. ये ट्रेन 31 मार्च और 1 अप्रैल तक कैंसिल रहेंगी. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सेंट्रल रेलवे ने जिन ट्रेनों को कैंसिल किया है उनमें मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस, एलटीटी-अजनी एक्सप्रेस, एलटीटी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस और हाबडा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस समेत 23 ट्रेन शामिल हैं. 

रेलवे ने बताया कि 31 मार्च के बाद हालात को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा. रेलवे ने मुसाफिरों और अपने स्टाफ को भी इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए जागरुकता अभियान शुरू किया है.

मध्य रेलवे ने जिन ट्रेनों को कैंसिल किया है, उनकी लिस्ट इस तरह है-                                                                                    

ट्रेन संख्या   ट्रेन का नाम   रद्द होने का समय  
1007  Mumbai-Pune Deccan Express   19.3.2020 to 31.3.2020  
11008 Pune-Mumbai Deccan Express   18.3.2020 to 30.3.2020  
11201 LTT-Ajni Express   23.3.2020 and 30.3.2020  
11202 Ajni-LTT Express   21.3.2020 and 28.3.2020  
11205 LTT-Nizamabad Express   21.3.2020 and 28.3.2020  
11206 Nizamabad-LTT Express   22.3.2020 and 29.3.2020  
22135/22136 Nagpur-Rewa Express   25.3.2020  
11401 Mumbai-Nagpur Nandigram Exp   23.3.2020 to 1.4.2020  
11417 Pune-Nagpur Express   20.3.2020 and 27.3.2020  
22139 Pune-Ajni Express   21.3.2020 and 28.3.2020  
22140 Ajni-Pune Express   22.3.2020 and 29.3.2020  
12117/12118 LTT-Manmad Express   18.3.2020 to 31.3.2020  
12125 Mumbai-Pune Pragati Express   18.3.2020 to 31.3.2020  
12126 Pune-Mumbai Pragati Express   19.3.2020 to 1.4.2020  
22111 Bhusaval-Nagpur Express   18.3.2020 to 29.3.2020  
22112 Nagpur-Bhusaval Express   19.3.2020 to 30.3.2020  
11307/11308 Kalaburagi-Secunderabad Ex   18.3.2020 to 31.3.2020  
12262 Howrah-Mumbai Duranto Exp   24.3.2020 and 31.3.2020  
12261 Mumbai-Howrah Duranto Exp   25.3.2020 and 1.4.2020  
22221 CSMT-Nizamuddin Rajdhani   0, 23, 27 and 30.3.2020  
22222 Nizamuddin-CSMT Rajdhani   21, 24, 26 and 31.3.2020  

महंगा हुआ प्लेटफॉर्म टिकट 

रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़भाड़ को कम करने के मकसद से प्लेटफॉर्म टिकट भी महंगा कर दिया है. मध्य रेलवे ने कुछ स्टेशनों को प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये का कर दिया है. मुंबई, पुणे, भुसावल, सोलापुर मंडल के तहत आने वाले रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकट महंगे कर दिए हैं. 

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:#mute

विशेष सफाई अभियान

भारतीय रेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे स्टेशनों, ट्रेन और प्लेटफॉर्मों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है.