रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 22458/22457 हजूर साहिब नांदेड-ऊना हिमाचल-हजूर साहिब नांदेड सुपरफास्ट रेलगाड़ी की यात्रा को दिनांक 24.01.2019 से अम्ब अंदौरा से और दिनांक 26.01.2019 से हजूर साहिब नांदेड से निम्नानुसार यात्रा विस्तार देने का निर्णय किया है. वहीं रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कालका-शिमला नैरो गेज सेक्शन पर रेलगाड़ी संख्या 72451/72452 कालका-शिमला-कालका रेल कार के समय और मार्ग पर एक अतिरिक्त रेलगाड़ी संख्या 52459/52460 निम्नानुसार चलाने का निर्णय किया है.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यात्रियों को होगी सहूलियत

 दिनांक 24.01.2019 से गाड़ी संख्या 22458 अम्ब अंदौरा-ऊना हिमाचल-हजूर साहिब नांदेड सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलगाड़ी अम्ब अंदौरा से दोपहर 03.00 बजे चल कर उसी दिन दोपहर 03.35 बजे ऊना हिमाचल पहुँचेगी. यह रेलगाड़ी ऊना हिमाचल से दोपहर 03.45 बजे चल करके अपनी आगे की यात्रा पर हजूर साहिब नांदेड के लिए जायेगी. वापसी दिशा में 22457 हजूर साहिब नांदेड-ऊना हिमाचल-अम्ब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलगाड़ी दिनांक 26.01.2019 से ऊना हिमाचल से रात्रि 09.00 बजे प्रस्थान करके उसी दिन रात्रि 10.00 बजे अम्ब अंदौरा पहुँचेगी.

 

गाड़ी के चलने के दिन और समय में कोई बदलाव नहीं

गाड़ी संख्या 22458/22457 हजूर साहिब नांदेड-ऊना हिमाचल-हजूर साहिब नांदेड सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलगाड़ी के हजूर साहिब नांदेड-अम्ब अंदौरा-हजूर साहिब नांदेड के बीच चलने के दिन, समय और ठहरावों में कोई परिवर्तन नहीं होगा.

कालका-शिमला नैरो गेज रेल सेक्शन पर अतिरिक्त संचालन

रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कालका-शिमला नैरो गेज सेक्शन पर रेलगाड़ी संख्या 72451/72452 कालका-शिमला-कालका रेल कार के समय और मार्ग पर एक अतिरिक्त रेलगाड़ी संख्या 52459/52460 निम्नानुसार चलाने का निर्णय किया है. दिनांक 26.01.2019 से 25.04.2019 तक 52459/52460 कालका-शिमला-कालका नैरो गेज रेलगाड़ी का संचालन होगा. गाड़ी संख्या 52459 कालका-शिमला नैरो गेज रेलगाड़ी कालका से सुबह 05.10 बजे प्रस्थान करके उसी दिन सुबह 09.50 बजे शिमला पहुँचेगी. वापसी दिशा में 52460 शिमला-कालका  नैरो गेज रेलगाड़ी शिमला से सांय 05.25 बजे प्रस्थान करके उसी दिन रात्रि 10.05 बजे कालका पहुँचेगी. पाँच प्रथम श्रेणी कुर्सीयान एवं दो प्रथम श्रेणी कुर्सीयान सह सामान कोच के डिब्बों वाली 52459/52460 कालका-शिमला-कालका नैरो गेज रेलगाड़ी मार्ग में बडोग स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.