शेयर बाजार में ग्लोबल संकेतों के चलते भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 31 मार्च को खत्म महीने में बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिला. इस तरह के बाजार में फंडमैनेजर्स ने कुछ शेयरों में हिस्सेदारी घटाई और कुछ में बढ़ाई है. इससे मार्केट में निवेश को लेकर रिटेल निवेशकों को मदद मिल सकती है. बता दें कि म्यूचुअल फंड्स ने मार्च महीने में इक्विटी में 20700 करोड़ रुपए का निवेश किया.   

MFs ने कहां खरीदा, कहां बेचा? 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ज़ी बिजनेस की रिसर्च टीम ने MFs के लिवाली और बिकवाली पर एक खास रिसर्च तैयार किया. इसमें बताया गया है कि म्यूचुअल फंड्स ने किन स्टॉक्स में निवेश बढ़ाया है. इसके मुताबिक लार्ज कैप में फंड मैनेजर्स ने इंफोसिस में 2500 करोड़ रुपए, RIL में 1900 करोड़ रुपए और HDFC Ltd में 1400 करोड़ रुपए का निवेश किया है. 

मिड और स्मॉल कैप में खरीदारी

शेयर                                       निवेश

Sona BLW         ₹1000 Cr

Phoenix mills    ₹430 Cr

Devyani          ₹270 Cr

Kirloskar Oil    ₹460 Cr

Persistent       ₹370 Cr

Data Patterns    ₹320 Cr

Mahindra CIE     ₹430 Cr 

फंड मैनेजर्स ने कहां की बिकवाली?

आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल फंड्स ने मार्च महीने में लार्ज कैप में अल्ट्राटेक सीमेंट, SRF, मैक्स हेल्थकेयर जैसे शेयरों में बिकवाली की है. 

लार्ज कैप में हिस्सेदारी घटाई

शेयर                                          बिकवाली

Ultratech Cement  ₹640 Cr

SRF               ₹540 Cr

Max Health        ₹440 Cr

मिड और स्मॉल कैप में कहां घटाए स्टेक

शेयर                                          निकासी

PB Fintech        ₹300 Cr

Patanjali Foods   ₹220 Cr

National Aluminium ₹210 Cr 

लगातार 3 महीनों में कहा हो रही खरीदारी और बिकवाली?

खरीदा: Reliance Inds, TCS, HDFC, Bharti Airtel, Kotak Mahindra Bank, Muthoot Finance, United Breweries, Dalmia Bharat, Astral, Bharat Forge, Tejas Network, Alembic Pharma, JK Lakshmi Cement

बेचा: Britannia Inds, Bajaj Auto, Dr Reddy's Labs, Bharat Electronics, SRF, L&T Technologies, JSW Energy, Aditya Birla Cap, Indian Bank, IRFC, Route Mobile, Karur Vysya Bank

शेयर बाजार का हाल

शेयर बाजार में बुधवार को लगातार 8वें दिन तेजी है. सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तरों से शानदार रिकवरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं.  बाजार में IT और फार्मा स्टॉक्स ने जोश भरने का काम किया है. निफ्टी में डिविज लैब का शेयर 9.3% ऊपर ट्रेड कर रहा है. 

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें