Buying term insurance : टर्म इंश्योरेंस लेना अब आसान नहीं रहा है. अगर आपकी कमाई 5 लाख रुपए से कम है और आप ग्रेजुएट नहीं हैं तो देश में मौजूद टॉप प्राइवेट कंपनियां आपको टर्म इंश्योरेंस नहीं देगी. IRDAI ने कम कमाई वाले लोगों के लिए स्टैंडर्ड टर्म इंश्योरेंस का एलान तो किया है लेकिन कंपनियों का प्रीमियम सामान्य पॉलिसी के मुकाबले 3 गुना तक है या फिर कम अवधि के लिए पॉलिसी ऑफर की जाती है जिसे कोई ले ही नहीं. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इन वजहों से Term Insurance लेना होगा मुश्किल

  • सामान्य टर्म इंश्योरेंस प्लान लेने के लिए ग्रेजुएट होने की भी शर्तें जुड़ी  
  • एजुकेशन योग्यता ग्रेजुएट नहीं तो कमाई 10 लाख तक होने की शर्तें 
  • टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी (buying term insurance) में प्रीमियम और शर्तें तय करने का अधिकार कंपनियों के पास    
  • कोविड के क्लेम बढ़ने के बाद कंपनियों ने शर्तों में सख्ती बढ़ाईं 
  • फाइनेंशियल और मेडिकल अंडराइटिंग की सख्ती कंपनियों ने बढ़ाईं 
  • रीइंश्योरेंस कंपनियों ने भी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए सख्ती बढ़ाई 
  • क्लेम पैटर्न में बदलाव के बाद री-इंश्योरेंस का प्रीमियम और सख्ती बढ़ाई  
  • दुनियाभर के देशों के मुकाबले भारत में टर्म प्लान की दरें काफी कम रही है  
  • कम आय वाले लोगों के लिए IRDAI की सरल जीवन बीमा स्टैंडर्ड टर्म इंश्योरेंस (Term Insurance)    
  • सरल जीवन पॉलिसी का प्रीमियम सामान्य पॉलिसी से तीन से चार गुना ज्यादा

कंपनियों के प्लान को ऐसे समझें

SBI Life – 40 साल कवरेज, 30 साल की उम्र में पुरुष   

50 लाख समएश्योर्ड सामान्य पॉलिसी कमाई 5 लाख से ज्यादा और ग्रेजुएट: 9614 रुपए प्रीमियम 

25 लाख  कवर सरल जीवन पॉलिसी : 15,518 रुपए प्रीमियम, ( ग्रेजुएशन की शर्त नहीं)  

Zee Business Hindi Live यहां देखें

HDFC Life – 40 साल कवरेज, 30 साल की उम्र में पुरुष   

50 लाख समएश्योर्ड सामान्य पॉलिसी कमाई 5 लाख से ज्यादा और ग्रेजुएट: 9349 रुपए प्रीमियम 

HDFC लाइफ की सरल जीवन बीमा पॉलिसी में अधिकतम कवरेज 40 साल की उम्र तक ही मुमकिन यानी मात्र 10 साल के लिए  

25 लाख  कवर सरल जीवन पॉलिसी : 9559 रुपए प्रीमियम, ( ग्रेजुएशन की शर्त नहीं)  

टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम (GST सहित) ऑनलाइन डायरेक्ट प्लान

पुरुष, नॉन स्मोकर,  उम्र- 30, अवधि- 40, सम एश्योर्ड - ~1 करोड़

सैलरीड, आय 5 लाख से ज्यादा, ग्रेजुएट

 

कंपनियां                   मार्च 2020          दिसंबर 2021       20 महीने में बढ़ोतरी  

LIC                        14,122 रुपये        14,122 रुपये       0%

HDFC लाइफ         12,478 रुपये        16,207 रुपये       30%

ICICI प्रूडेंशियल       12,502 रुपये        17,190               38% 

SBI लाइफ              15,070 रुपये        17,495              16% 

मैक्स लाइफ             10,148 रुपये        11,858               17% 

सोर्स: पॉलिसी बाजार, licindia.in, sbilife.co.in