DA Hike latest news today: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए त्योहारी सीजन मौज का कटने वाला है. जुलाई 2022 में एक बार फिर से महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ा है. इसमें 4% का इजाफा हुआ है. हालांकि, अभी इसका ऐलान होना बाकी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो सितंबर में नवरात्र के दौरान इसका ऐलान कर दिया जाएगा. ऐलान होते ही कर्मचारियों की सैलरी (Central government employee's salary) में बंपर इजाफा होगा. DA में 4% का इजाफा होने के साथ ही महंगाई भत्ता 38% पहुंच जाएगा. कैलकुलेशन के आधार पर देखें तो केंद्रीय कर्मचारियों की सालाना सैलरी में बड़ा उछाल दिखाई देगा.

38% मिलेगा जुलाई 2022 का DA

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जुलाई 2022 में महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 4% बढ़ चुका है. मतलब 34% से बढ़कर अब DA 38% मिलेगा. AICPI आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 तक आंकड़े आ चुके हैं. इसके हिसाब से महंगाई भत्ते (DA) में 4% का इजाफा हुआ है. जुलाई में मिलने वाले महंगाई भत्ते के बाद आंकड़ों के मुताबिक नए महंगाई भत्ते (DA latest Hike) का कैलकुलेशन होगा और इसमें अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है.

DA में होगा 4 फीसदी का इजाफा

जून 2022 तक महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 38% को पार चुका है. मतलब इसमें 4 फीसदी का इजाफा होना है. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि जून के आंकड़े में 0.2 प्वाइंट की मामूली बढ़ोतरी हुई है. लेकिन, 4 फीसदी DA बढ़ना तय है. कुल DA 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा. केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2022 से लिए बढ़े हुए DA का भुगतान सितंबर की सैलरी में हो सकता है. नवरात्र के आसपास सरकार इसका ऐलान कर सकती है.

259,464 रुपए मिलेगा DA

4% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, कुल DA 38% हो जाएगा. अब पे-ग्रेड लेवल 3 के अधिकतम स्केल 56,900 रुपए की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ता 259,464 रुपए होगा. लेकिन, मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना इजाफा 27,312 रुपए होगा.

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    18,000 रुपए 

2. अभी महंगाई भत्ता (34%)                     6120 रुपए/माह

3. अभी महंगाई भत्ता (34%)                     73,440 रुपए/सालाना

4. नया महंगाई भत्ता (38%)                      6840 रुपए/माह

5. नया महंगाई भत्ता (38%)                      103,680 रुपए/सालाना

6. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      6840-6120 = 720 रुपए/माह

7. सालाना सैलरी में इजाफा                      720X12= 8640 रुपए

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     56,900 रुपए

2. अभी महंगाई भत्ता (34%)                     19,346 रुपए/माह

3. अभी महंगाई भत्ता (34%)                     232,152 रुपए/सालाना

4. नया महंगाई भत्ता (38%)                      21622 रुपए/माह

5. नया महंगाई भत्ता (38%)                      259464 रुपए/सालाना 

6. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      21622-17639= 2276 रुपए/माह

7. सालाना सैलरी में इजाफा                       2276 X12= 27,312 रुपए