JSSC CGL Recruitment 2022: झारखंड में जूनियर इंजीनियरों के पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकली है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 1289 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JDLCCE) 2021 के तहत ये भर्ती की जाएगी. इसके लिए एप्लिकेशन की लास्ट डेट 08 मार्च, 2022 है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

JSSC CGL Recruitment 2022: डिटेल्स

परीक्षा: झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JDLCCE) 2021

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट: 46 पद

जूनियर इंजीनियर (सिविल) - हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट: 188 पद

जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) - हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट: 51 पद

जूनियर इंजीनियर (सिविल) - पेयजल और स्वच्छता विभाग: 171 पद

जूनियर इंजीनियर (सिविल) - जल संसाधन विभाग: 400 पद

जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) - जल संसाधन विभाग: 30 पद

जूनियर इंजीनियर (सिविल) - सड़क निर्माण विभाग: 392 पद

जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग: 11 पद

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

jssc.nic.in