Padma Awards 2022 Full List: सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस बार चार लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिनमें प्रभा आत्रे, राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत), सीडीएस जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और कल्याण सिंह (मरणोपरांत) का नाम शामिल है. ANI की खबर के मुताबिक, सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 128 लोगों को इस बार पद्म पुरस्कार मिलेंगे. कुल 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इन्हें भी मिलेगा पुरस्कार

सरकार ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और भारत बायोटेक के कृष्णा एला और सुचित्रा एला को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. 

यहां देखें फुल लिस्ट

 

 

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्यो मिलते हैं पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कारों को विभिन्न विषयों- जैसे कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि में दिया जाता है. किसी विषय में असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म विभूषण', उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म भूषण' और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री दिया जाता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर किया जाता है.