Cabinet Reshuffle 2021: PM मोदी की नई टीम की पहली तस्वीर- 15 कैबिनेट, 28 राज्य मंत्री को मिली जगह
PM Modi cabinet expansion 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार पर आज सभी की नजर है.
PM Modi cabinet Reshuffle 2021 Live Updates:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम के 43 सदस्यों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इनमें से 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री बनाए गए हैं. कैबिनेट का दर्जा पाने वालों में असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पूर्व वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, किरण रिजिजू, मनसुख मांडविया समेत 15 मंत्री शामिल रहे. वहीं, राज्य मंत्री में लिस्ट में मीनाक्षी लेखी, अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, अजय भट्ट, राजीव चंद्रशेखर, सत्यपाल सिंह बघेल समेत 28 लोगों को जगह मिली.
पीएम मोदी की नई टीम में पूर्व नौकरशाह से लेकर डॉक्टर तक शामिल किए गए हैं. यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के नए चेहरों को मंत्रिपरिषद में जगह मिली है. कैबिनेट मंत्री के रूप में सबसे पहले शपथ नारायण राणे ने ली. मई 2019 में पीएम मोदी का दूसरा टर्म शुरू होने के बाद से मंत्रिमंडल में यह पहला फेरबदल था. इस विस्तार के बाद मोदी की टीम में युवा चेहरों की एंट्री हुई है. इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्र और समाज के लोगों को जगह दी गई है.
रविशंकर प्रसाद, जावड़ेकर समेत 12 मंत्रियों की छुट्टी
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कैबिनेट से आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, श्रम मंत्री संतोष गंगवार की छुट्टी हो गई. इसके अलावा, जिन मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया, उनमें सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, बाबुल सुप्रीयो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबोश्री चौधरी हैं. राष्ट्रपति ने नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले सभी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया.
हाइलाइट्स
Wed, Jul 07, 2021, 07:30 PM
नीशीथ प्रामाणिक: राज्य मंत्री
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीशीथ प्रामाणिक को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 07:30 PM
डॉ. एल मुरुगन: राज्य मंत्री
डॉ. एल मुरुगन ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 07:29 PM
जॉन बारला: राज्य मंत्री
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जॉन बारला को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 07:22 PM
डॉ. मुंजापारा महेंद्र भाई : राज्य मंत्री
डॉ. मुंजापारा महेंद्र भाई ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 07:21 PM
शांतनु ठाकुर: राज्य मंत्री
शांतनु ठाकुर ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 07:20 PM
विश्वेश्वर टुडू: राज्य मंत्री
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्वेश्वर टुडू को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 07:15 PM
डॉ. भारती प्रवीण पवार: राज्य मंत्री
डॉ. भारती प्रवीण पवार ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 07:14 PM
डॉ. राजकुमार रंजन सिंह: राज्य मंत्री
डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 07:11 PM
डॉ. भागवत कृष्ण राव कराड़: राज्य मंत्री
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भागवत कृष्ण राव कराड़ को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 07:08 PM
डॉ. सुभाष सरकार: राज्य मंत्री
डॉ. सुभाष सरकार ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 07:07 PM
प्रतिमा भौमिक: राज्य मंत्री
प्रतिमा भौमिक ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 07:04 PM
कपिल पाटिल: राज्य मंत्री
राष्ट्रपति ने कपिल मोरेश्वर पाटिल को बतौर राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 07:03 PM
भगवंत खूबा: राज्य मंत्री
राष्ट्रपति ने भगवंत खूबा को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 07:01 PM
देवसिंह चौहान: राज्य मंत्री
देवसिंह चौहान ने बतौर राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:58 PM
अजय कुमार: राज्य मंत्री
राष्ट्रपति ने अजय कुमार को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:57 PM
बीएल वर्मा: राज्य मंत्री
बीएल वर्मा ने बतौर राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:56 PM
अजय भट्ट: राज्य मंत्री
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अजय भट्ट को बतौर राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:53 PM
कौशल किशोर: राज्य मंत्री
कौशल किशोर ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:52 PM
ए नारायण स्वामी: राज्य मंत्री
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ए नारायण स्वामी को बतौर राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:51 PM
अन्नपूर्णा देवी: राज्य मंत्री
अन्नपूर्णा देवी ने बतौर राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:47 PM
मीनाक्षी लेखी: राज्य मंत्री
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मीनाक्षी लेखी को बतौर राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:46 PM
दर्शना विक्रम जरदोश: राज्य मंत्री
दर्शना विक्रम जरदोश ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:45 PM
भानुप्रताप सिंह वर्मा: राज्य मंत्री
भानुप्रताप सिंह वर्मा ने बतौर राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:41 PM
शोभा करंदलाजे ने ली राज्य मंत्री की शपथ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोभा करंदलाजे को राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:40 PM
राजीव चंद्रशेखर ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजीव चंद्रशेखर को राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:39 PM
सत्यपाल सिंह बघेल ने ली शपथ
सत्यपाल सिंह बघेल ने बतौर राज्य मंत्री शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:36 PM
अनुप्रिया पटेल ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ
अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता पद की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:35 PM
पंकज चौधरी ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंकज चौधरी को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:34 PM
अनुराग ठाकुर ने ली मंत्री पद की शपथ
राष्ट्रपति ने अनुराग ठाकुर को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:29 PM
जी किशन रेड्डी ने ली मंत्री पद की शपथ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंंद ने जी किशन रेड्डी को मंत्री पद की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:28 PM
पुरुषोत्तम रूपाला ने ली शपथ
राष्ट्रपति ने पुरुषोत्तम रूपाला को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:27 PM
भूपेंद्र यादव ने ली शपथ
भूपेंद्र यादव ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:25 PM
मनसुख मंडाविया ने मंत्री पद की शपथ
राष्ट्रपति ने मनसुख मंडाविया को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:22 PM
हरदीप सिंह पुरी ने ली शपथ
राष्ट्रपति ने हरदीप सिंह पुरी को मंत्री पद की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:21 PM
राजकुमार सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ
राजकुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:18 PM
किरण रिजिजू ने ली शपथ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने किरण रिजिजू को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:17 PM
पशुपति कुमार पारस ने ली शपथ
राष्ट्रपति ने पशुपति कुमार पारस को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:16 PM
अश्विनी वैष्णव ने ली शपथ
अश्विनी वैष्णव ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:15 PM
आरसीपी सिंह ने ली शपथ
राष्ट्रपति ने आरसीपी सिंह को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपद दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:12 PM
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली शपथ
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Wed, Jul 07, 2021, 06:10 PM
वीरेंद्र कुमार ने ली शपथ
वीरेंद्र कुमार ने मंत्री पद एवंं गोपनीयता की शपथ ली
Wed, Jul 07, 2021, 06:09 PM
सर्बानंद सोनोवाल ने ली शपथ
राष्ट्रपति ने सर्बानंद सोनोवाल को मंत्री पद की शपथ दिलाई.
Wed, Jul 07, 2021, 06:02 PM
नारायण राणे ने ली शपथ
राष्ट्रपति ने नारायण राणे को शपथ दिलाई
Wed, Jul 07, 2021, 06:00 PM
पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
मंत्रिमंडल विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं.
Wed, Jul 07, 2021, 05:59 PM
थोड़ी देर में मंत्रिमंडल विस्तार
थोड़ी देर में मंत्रिमंडल विस्तार शुरू होगा. 43 मंत्री लेंगे शपथ. सभी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं.
Wed, Jul 07, 2021, 05:37 PM
राष्ट्रपति ने 12 केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार किये
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ने मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार कर लिये हैं. जिनके इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं, उनमें आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, सदानंद गौड़ा, संतोष गंगवार और थावरचंद गहलोत शामिल हैं.
Wed, Jul 07, 2021, 04:31 PM
आज 43 मंत्री लेंगे शपथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति पारस के नाम शामिल
मोदी कैबिनेट के विस्तार में आज 43 मंत्री शपथ लेंगे. इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर के नाम शामिल हैं.
Wed, Jul 07, 2021, 03:29 PM
प्रताप सारंगी, बाबुल सुप्रीयो ने भी इस्तीफा दिया
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी और बाबुल सुप्रीयो ने भी इस्तीफा दे दिया है.
Wed, Jul 07, 2021, 02:48 PM
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अबतक 9 मंत्रियों का इस्तीफा
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन, रमेश पोखरियल, संतोष गंगवार, संजय दोहित्रे, देवो श्री चौधरी, सदानंद गौड़ा, रतन लाल कटारिया, किरेन रीजूजु और अनुराग ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है. नए मंत्री शाम 6 बजे शपथ लेंगे.
Wed, Jul 07, 2021, 02:09 PM
मंत्रिमडल में हर जाति-धर्म को प्रतिनिधित्व
मंत्रिमंडल विस्तार में हर जाति-धर्म का प्रतिनिधित्व होगा. सूत्रों के मुताबिक, 5 अल्पसंख्यक मंत्री होंगे. इनमें एक मुस्लिम, 1 सिख, 2 बौद्ध और एक ईसाई हैं. मंत्रिपरिषद में 27 ओबीसी मंत्रियों को जगह मिलेगी. इसमें 5 को कैबिनेट का दर्जा होगा. एसटी से 8 मंत्री रहेंगे, जिनमें 3 को कैबिनेट रैंक दी जाएगी. वहीं, 12 मंत्री एससी समाज से होंगे, जिनमें 2 कैबिनेट मंत्री होंगे.
Wed, Jul 07, 2021, 02:06 PM
मंत्रिमंडल की औसत उम्र 58 साल
सूत्रों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कैबिनेट की औसत उम्र 58 साल होगी. इसमें 14 मंत्रियों की उम्र 50 साल से कम रहेगी. मंत्रिमंडल में 11 महिलाएं होंगी, जिनमें 2 को कैबिनेट रैंक मिलेगी.
Wed, Jul 07, 2021, 02:03 PM
मंत्रिपरिषद में मंत्रियों का क्या होगी प्रोफाइल
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर, 7 पूर्व नौकरशाह, 46 मंत्री केंद्र सरकार में अनुभव प्राप्त हैं.
Wed, Jul 07, 2021, 01:59 PM
नई मंत्रिपरिषद में 4 पूर्व मुख्यमंत्री
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नई मंत्री परिषद में 4 पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे. कैबिनेट में 18 राज्य मंत्री होंगे. नई मंत्रिपरिषद में शामिल मंत्रियों में 23 सांसद ऐसे होंगे, जो 3 या इससे ज्यादा समय से सांसद हैं.
Wed, Jul 07, 2021, 01:58 PM
केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा का भी इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार से पहले कैबिनेट मंत्री देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया है. कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के चलते थावरचंद गहलौत ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था.
Wed, Jul 07, 2021, 01:18 PM
पीएम के साथ बैठक खत्म हुई
सूत्रों के मुताबिक, बिनेट विस्तार से पहले पीएम आवास पर चल रही नेताओं की बैठक खत्म हो गई है. करीब एक घंटे बैठक चली है. पीएम ने उसके बाद संबोधित भी किया.
Wed, Jul 07, 2021, 01:17 PM
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, संतोष गंगवार का कैबिनेट से इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया. वहीं, लेबर मिनिस्टर संतोष गंगवार ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है.
Wed, Jul 07, 2021, 01:00 PM
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पीएम आवास पहुंचे
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंच गए हैं. (ANI)
Wed, Jul 07, 2021, 12:47 PM
ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपतिनाथ पारस, सर्बानंद सोनोवाल पीएम आवास पहुंचे
जिन सांसदों को मंत्रिमंडल में किया जा रहा शामिल, सभी अब प्रधानमंत्री आवास पहुंच रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, पशुपतिनाथ पारस, भूपेंद्र यादव, प्रीतम मुंडे, हीना गावित,अभी तक प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं.
Wed, Jul 07, 2021, 12:45 PM
गृह मंत्री, बीजेपी अध्यक्ष पीएम आवास पहुंचे
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले गृह मंत्री अमित सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर पहुंच गए हैं.
Wed, Jul 07, 2021, 12:43 PM
सबसे युवा कैबिनेट ऑफ काउंसिल
सूत्रों के मुताबिक, उम्र के हिसाब से यह भारत का यंगेस्ट कैबिनेट ऑफ काउंसिल होने वाली है. इसमें औसत आयु कम रहेगी. नए कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी भी सबसे ज्यादा होने वाली है. इसमें कुछ पूर्व मंत्री या बड़े चेहरे भी शामिल होंगे जिससे उनका अनुभव केन्द्र में काम आएगा. यानी कैबिनेट युवा और अनुभवी दोनों का मिश्रण होगी. सूत्रों का यह भी कहना है कि यह विस्तार चुनावों को देख कर किया गया विस्तार नहीं है.
Get Latest Business News, Stock Market Updates and Videos; Check your tax outgo through Income Tax Calculator and save money through our Personal Finance coverage. Check Business Breaking News Live on Zee Business Twitter and Facebook. Subscribe on YouTube.