RBI MPC Meeting: एक साल बाद भी 6.5% पर बरकरार रेपो रेट, महंगाई पर मिली राहत

Written By:ज़ीबिज़ वेब टीम Updated on: February 08, 2024, 02.33 PM IST,

RBI MPC Meeting Live: केंद्रीय बैंक ने आखिरी बार 8 फरवरी, 2023 को रेपो दर को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था. ये पॉलिसी इसलिए भी खास है क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट की घोषणा के बाद यह समिति की पहली बैठक है.

RBI MPC Meeting Live: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की ओर से आज नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला सुनाया जाना है. तीन दिनों तक चली बैठक के बाद आज सुबह 10 बजे गवर्नर शक्तिकांत दास एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे कि रेपो रेट में कोई बदलाव होगा या नहीं. पिछला बदलाव एक साल पहले यानी पिछली फरवरी में हुआ था, तबसे रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार है. हालांकि, अनुमान यही है कि इस बार भी रेपो रेट लगातार छठी बार 6.5 पर अपरिवर्तित रखने की संभावना है.

केंद्रीय बैंक ने आखिरी बार 8 फरवरी, 2023 को रेपो दर को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था. ये पॉलिसी इसलिए भी खास है क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट की घोषणा के बाद यह समिति की पहली बैठक है.

RBI MPC Meeting Live Updates:

हाइलाइट्स

Thu, Feb 08, 2024, 11:50 AM

RBI MPC Meeting: अगली मीटिंग कब होगी?

अब केंद्रीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 3 से 5 अप्रैल को होगी. 5 अप्रैल को गवर्नर शक्तिकांत दास नीतिगत मौद्रिक नीति पर समिति का फैसला सुनाएंगे.

Thu, Feb 08, 2024, 11:08 AM

अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर सात प्रतिशत रहेगी: रिजर्व बैंक का अनुमान

अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो चालू वित्त वर्ष के 7.3 प्रतिशत के अनुमान से कम है. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ग्रामीण मांग में तेजी जारी है, शहरी खपत मजबूत बनी हुई है और पूंजीगत व्यय में वृद्धि के कारण निवेश चक्र रफ्तार पकड़ रहा है. उन्होंने कहा कि निजी निवेश में भी सुधार के संकेत दिख रहे हैं. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है. जून और सितंबर तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर क्रमशः 7.2 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत रहेगी. वहीं दिसंबर और मार्च तिमाही में इसके सात प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है. दास ने कहा कि घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत है. दास ने कहा, ‘‘ 2023-24 की गति 2024-25 वित्त वर्ष में भी जारी रहने की उम्मीद है.’’ (भाषा)

Thu, Feb 08, 2024, 10:40 AM

RBI MPC Highlights: गवर्नर शक्तिकांत दास के संबोधन की बड़ी बातें

RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, 6.5% पर स्थिर

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

MPC के 6 में से 5 सदस्यों का दरें स्थिर रखने के पक्ष में वोट

MPC के 6 में से 5 सदस्य अकोमोडेटिव रुख वापसी के पक्ष में

खाद्य महंगाई दर अभी भी चिंता की बात

FY24 GDP ग्रोथ अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.3%

FY25 का रियल GDP ग्रोथ अनुमान 7%

Q1FY25 GDP ग्रोथ अनुमान 6.7% से बढ़ाकर 7.2%

FY24 का CPI महंगाई अनुमान 5.4% पर स्थिर

FY25 CPI अनुमान 4.5%, Q1FY25 CPI अनुमान 5.2% से घटाकर 5%

लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए कोई बड़े ऐलान नहीं

बैंकों को लोन के अन्य चार्ज भी ब्याज दर में जोड़कर बताने होंगे

सभी रिटेल और MSME लोन के लिए ग्राहकों को KFS देंगे बैंक

Thu, Feb 08, 2024, 10:40 AM

RBI MPC: मंहगाई दर पर अनुमान

FY24 के लिए महंगाई दर 5.4% पर रहने का अनुमान है. FY5 के लिए महंगाई दर 4.5% रहने का अनुमान है. Q1FY25 में सीपीआई के 5% पर रहने का अनुमान है. Q2FY25 में सीपीआई के 4 फीसदी पर बरकरार रहने के अनुमान हैं. Q3FY25 में महंगाई दर अनुमान 4.7 फीसदी से घटकर 4.6 फीसदी पर किया गया है. Q4FY25 में महंगाई दर 4.7 फीसदी पर रह सकती है.

Thu, Feb 08, 2024, 10:38 AM

RBI MPC: मंहगाई चिंता की बात

गवर्नर ने कहा कि महंगाई अभी भी चिंता की बात है

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इंफ्लेशन रेट 4% के लक्ष्य के ऊपर ही है.

2024 में मंहगाई में और आने की उम्मीद 

MPC का महंगाई दर 4 फीसदी लाने का टारगेट

खाद्य कीमतों में अनिश्चितता का महंगाई पर असर

Thu, Feb 08, 2024, 10:12 AM

RBI Repo Rate: ब्याज दर 6.5% पर बरकरार

गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने संबोधन में कहा कि MPC अकोमेडिटिव रुख वापस लेने के पक्ष में है. ग्लोबल इकोनॉमी में रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं.  वैश्विक आर्थिक परिदृश्य से मिले-जुले संकेत ही मिल रहे हैं. अस्थिर वैश्विक स्थितियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने आउटपरफॉर्म किया है. महंगाई भी नीचे आती दिख रही है. उन्होंने कहा कि इस बार की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है और कमिटी का फैसला है कि रेपो रेट को अभी 6.5% पर ही स्थिर रखा जाए. छह में से पांच सदस्यों ने इस पक्ष में फैसला दिया.

Thu, Feb 08, 2024, 09:53 AM

RBI Repo Rate Unchanged: आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को स्थिर रखा.

Thu, Feb 08, 2024, 09:24 AM

RBI Policy Live: पिछली पॉलिसी के बाद क्या बदलाव हुए?

  1. RBI ने घरेलु सिस्टेमेटिक इम्पोर्टेन्ट बैंक की सूची में SBI और HDFC Bank को ऊपर के बकेट में शिफ्ट किया SBI को बकेट 3 से बकेट 4 में शिफ्ट किया.
  2. बैंकों द्वारा डिविडेंड डिक्लेरेशन और बाकी नियमों पर RBI ने जारी किया ड्राफ्ट सर्कुलर, 31 जनवरी तक स्टेकहोल्डर्स से मांगे थे सुझाव.
  3. डिपॉजिट लेने वाली HFC कंपनियों के डिपाजिट पर RBI ने जारी किया ड्राफ्ट सर्कुलर, 29 फरवरी तक स्टेकहोल्डर से मांगे सुझाव.

Thu, Feb 08, 2024, 09:22 AM

RBI MPC Minutes में क्या कहा गया था?

6-8 दिसंबर को MPC मीटिंग के मिनट्स रिलीज किए गए थे, जिसमें कुछ अहम बातें कही गई थीं.

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

'जियो पॉलिटिक्स अब भी बड़ा खतरा बना हुआ है' 

'मॉनेटरी पॉलिसी का मकसद महंगाई से लड़ना' 

'पॉलिसी के रुख में बदलाव अभी भी जल्दबाजी' 

'मैन्युफैक्चरिंग की स्थिति काफी बेहतर है' 

'महंगाई कम लेकिन CPI अब भी 4% से ज्यादा' 

'GDP ग्रोथ बेहतर है, फाइनेंशियल स्थिति स्थिर' 

'नवंबर-दिसंबर में सब्जियों की महंगाई बढ़ाएगी खाद्य महंगाई' 

'खाद्य महंगाई अब भी ज्यादा लेकिन जुलाई के हाई से कम' 

'जुलाई-सितंबर ग्रोथ मोमेंटम अगले साल भी जारी रहेगी' 

'FY24 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान बढ़कर 7%' 

Thu, Feb 08, 2024, 09:12 AM

RBI Repo Rate: पिछली पॉलिसी में क्या हुई थीं घोषणाएं?

RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

MPC ने सर्वसम्मति से ब्याज दर 6.5% पर कायम रखी

MPC के 6 में से 5 सदस्य अकोमोडेटिव रुख वापसी के पक्ष में

FY24 का GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% किया

FY24 CPI अनुमान 5.4% पर कायम, CPI अनुमानों में बदलाव नहीं

महंगाई के 4% लक्ष्य के साथ GDP ग्रोथ को बनाए रखना है

डिमांड, मैन्युफैक्चरिंग मजबूत, नकदी की स्थिति संतुलित

बैंक, NBFCs के लिए हाल में उठाए कदम स्थिरता के लिए जरूरी थे

SDF, MSF के तहत लिक्विडिटी फैसिलिटी रिवर्सल से बैंकों को मदद मिलेगी

अप्रैल 2024 तक फिनटेक रिपॉजिटरी शुरू करेंगे

Thu, Feb 08, 2024, 09:05 AM

RBI Repo Rate: मई, 2020 से क्या रहा है रेपो रेट पर फैसला?

Repo Rate trend    

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Dec-23

6.5% 

Status Quo     

        Oct-23 

6.5% 

Status Quo     

Aug-23 

6.50% 

Status Quo     

June  

6.50% 

Status Quo     

April 

6.50% 

Status Quo     

February  

6.50% 

0.25% Increase  

December   

6.25%  

0.35% increase  

Sept 2022  

5.9%  

0.5% increase  

Aug-2022  

5.4%  

0.5% increase  

June - 2022  

4.9%  

0.5% Increase  

May-22   

4.4%   

0.40% Increase    

Apr-22     

4%    

Status Quo     

Feb-22     

4%    

Status Quo     

Dec -21    

4%    

Status Quo    

Oct -21    

4%    

Status Quo    

Aug-21    

4%    

Status Quo    

Jun-21    

4%    

Status Quo    

Apr-21    

4%    

Status Quo    

Feb-21    

4%    

Status Quo    

Dec-20    

4%    

Status Quo    

Oct-20    

4%    

Status Quo    

Aug-20    

4%    

Status Quo    

May-20    

4%    

0.40% cut    

Thu, Feb 08, 2024, 09:00 AM

RBI Policy: अभी क्या हैं मौजूदा रेट?

Policy repo rate                              6.5%  

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Marginal standing facility rate     6.75%  

Standing Deposit rate                    6.25%  

Reverse Repo Rate                         3.35%  

Bank Rate                                        6.75%  

CRR                                                   4.5%  

SLR                                                    18% 

Thu, Feb 08, 2024, 08:52 AM

RBI MPC Announcement: शेयर बाजार सतर्क

आरबीआई नीतिगत बैठक से पहले मजबूत पीएमआई डेटा और अनुकूल वैश्विक संकेतों के बावजूद, घरेलू बाजार बुधवार को सतर्क रहा. हालांकि रुख में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है, संभावित दर में कटौती और तरलता में सुधार के बारे में किसी भी संकेत पर आरबीआई की टिप्पणी पर बारीकी से नजर रखी जाएगी.

Thu, Feb 08, 2024, 08:33 AM

RBI MPC Live: गवर्नर शक्तिकांत दास करेंगे घोषणा

केंद्रीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास सुबह 10 बजे एक पीसी में बताएंगे कि साल की पहली मॉनेटरी पॉलिसी में बैंक की समिति ने ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला किया है. 

Get Latest Business News, Stock Market Updates and Videos; Check your tax outgo through Income Tax Calculator and save money through our Personal Finance coverage. Check Business Breaking News Live on Zee Business Twitter and Facebook. Subscribe on YouTube.

सम्बंधित खबरें

UPSC Prelims 2023 एग्जाम की आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक पर एक क्लिक के साथ करें चेक

SSY Vs SIP: दोनों में से कौन सी स्‍कीम बिटिया के लिए तेजी से जोड़ेगी पैसा? कैलकुलेशन से समझें

बिना पैसेंजर्स के खाली चल रही है Vande Bharat? कांग्रेस के आरोप पर रेलमंत्री ने बताया वंदे भारत का पूरा सच