Paddy Procurement: उत्तर प्रदेश में अब तक सरकार ने 8 लाख से अधिक धान किसानों (Paddy Farmers) को 11,745 करोड़ का भुगतान किया. धान खरीद 2023-24 के तहत प्रदेश में 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई. सरकार ने कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2,183 रुपये और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2,203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार धान खरीद में लखनऊ मंडल शीर्ष पर रहा. यहां 7.52 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई. बरेली में 6 लाख 49 हजार मीट्रिक टन तो वाराणसी में 6 लाख 18 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई. वहीं, लखनऊ व रामनगरी अयोध्या मंडल के एक लाख से अधिक किसानों से धान की खरीद की गई. गोरखपुर मंडल में 5 लाख 9 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई.

कहां-कितनी हुई धान की खरीद

अयोध्या मंडल में 5.78 लाख मीट्रिक टन, मुरादाबाद मंडल में 4.61 लाख मीट्रिक टन, प्रयागराज मंडल में 4.53 लाख मीट्रिक टन, देवीपाटन मंडल में 3.38 लाख मीट्रिक टन, बस्ती मंडल में 2.89 लाख मीट्रिक टन, मीरजापुर मंडल में 2.68 लाख मीट्रिक टन, आजमगढ़ मंडल में 2.12 लाख मीट्रिक टन, कानपुर मंडल में 1.81 लाख मीट्रिक टन, चित्रकूट धाम मंडल में 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई. सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सर्वाधिक खरीद लखनऊ मंडल के किसानों से की गई. यहां 1 लाख 5 हजार 925 किसानों से खरीद हुई. वहीं, रामनगरी अयोध्या के 1 लाख 2 हजार 908 किसानों से धान खरीद हुई. 

ये भी पढ़ें- Business Idea: ये है पैसों वाला पेड़! इसकी खेती बनाएगी मालामाल, जानिए पूरा तरीका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के गृह जनपद गोरखपुर के 91,409 किसानों से धान की खरीद की गई. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 90,145 किसानों से धान खरीद हुई. बरेली मंडल में 79,960 किसान, प्रयागराज मंडल में 78,933 किसान, मुरादाबाद में 54,604, देवीपाटन में 47,242 किसान, मीरजापुर में 40,831 किसान, आजमगढ़ में 38,079 किसान, बस्ती मंडल में 36,252 किसान, कानपुर में 24,035 किसान, चित्रकूट में 7,650 किसानों से धान खरीद की गई. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिलाकर 5,207 केंद्रों से कुल 8,01,624 किसानों से धान खरीद हुई.