Bank Holiday Alert: बैंक में होने वाले कामों की जरूरत अक्सर लोगों को रहती है. यदि आपको भी बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम करना है तो आप फरवरी 2022 में होने वाली हॉलिडे लिस्ट को ध्यान में रखकर उसकी प्लानिंग करें. फरवरी के बचे हुए 20 दिनों में निजी और सरकारी बैंक 9 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं. ऐसे में लोगों को बैंक बंद होने के कारण कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. 

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार बैंकों की हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी गई है. इसके मुताबिक आने वाले दिनों कई छुट्टियां पड़ने वाली है. सभी राज्य के लिए बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं, हालांकि, कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब पूरे भारत में बैंक बंद रहते हैं - गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (2 अक्टूबर), क्रिसमस दिवस (25 दिसंबर) जैसे मौकों पर पूरे भारत में बैंक बंद रहते हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें   

ऑनलाइन बैंकिंग में नहीं होगी कोई परेशानी  

दूसरा और चौथे शनिवार की छुट्टी के अलावा बैंक रविवार को भी बंद रहते हैं. इसके अलावा किसी त्योहार के कारण भी राज्यों के हिसाब से आरबीआई द्वारा बैंक की छुट्टियां निर्धारित की जाती है. हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद आप ऑनलाइन तरीके से कई कामों को पूरा कर सकते हैं. ऐसे में बैंक बंद होने की स्थिति में आप ऑनलाइन तरीके से भी अपने जरूरी काम को अंजाम तक पहुंचा सकते हैं.  

फरवरी में बचे 20 दिनों में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

12 फरवरी:                                माह का दूसरा शनिवार

13 फरवरी:                                रविवार

15 फरवरी:                                मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी (इंफाल, कानपुर, लखनउ में बैंक बंद)

16 फरवरी:                                गुरू रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)

18 फरवरी:                                डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)

19 फरवरी:                                छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद)

20 फरवरी:                                रविवार

26 फरवरी:                                माह का चौथा शनिवार

27 फरवरी:                                रविवार