Indigo New Flights: हवाई यात्रियों को देश में एक शहर से दूसरे शहर जाने में सुविधा देने के लिए कई कंपनियां अब नई नॉन स्टॉप फ्लाइट्स की शुरुआत कर रही हैं. इसी सिलसिले में बजट फ्रेंडली एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने अपने ग्राहकों को खास सुविधा देने के लिए कई शहरों के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट्स शुरू कर दी हैं. कंपनी ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है. आइए जानते हैं कि इंडिगो ने हाल ही में किन शहरों के लिए नॉन स्टॉप (Non Stop Flights) शुरू कर दी हैं. 

कंपनी ने ट्वीट कर दी जानकारी

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo New Flights) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी और बताया कि कंपनी ने किन रूट्स के लिए अपनी डायरेक्ट और नॉन स्टॉर फ्लाइट्स शुरू कर दी हैं. 

Zee Business Hindi Live यहां देखें

a

अगर आप भी हवाई यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो इन रूट्स में से किसी एक शहर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इंडिगो के जरिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं. कंपनी ने एक लिंक जारी किया है, जहां से आप डायरेक्ट टिकट बुक कर सकते हैं. https://www.goindigo.in/ लिंक पर क्लिक करके आप टिकट बुक कर सकते हैं. 

इन शहरों से गोवा के लिए शुरू की नॉन स्टॉप फ्लाइट्स

फ्लाइट               कीमत

मुंबई                  2019 रुपये

सूरत                  2140 रुपये

हैदराबाद            2253 रुपये

बेंगलुरू              2600 रुपये

कुन्नूर                 2668 रुपये

चेन्नई                  2729 रुपये

कोयंबटूर            2853 रुपये

इंदौर                 3116 रुपये

कोच्चि               3363 रुपये

अहमदाबाद       3349 रुपये

 

कनेक्टिंग फ्लाइट की डिटेल 

फ्लाइट्स                             कीमत

पुणे वाया बेंगलुरू                  2299 रुपये

विशाखापट्टनम वाया दिल्ली     4026 रुपये

उदयपुर वाया हैदराबाद          4150 रुपये

राजकोट वाया कोलकाता        4288 रुपये

जोधपुर वाया दिल्ली               4304 रुपये

देहरादून वाया दिल्ली             4918 रुपये

अमृतसर वाया मुंबई              4999 रुपये

राजमुंदरी वाया दिल्ली            5009 रुपये

दुर्गापुर वाया बेंगलुरु              5167 रुपये

रायपुर वाया इंदौर                 5450 रुपये